फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास

Thu, 08 Feb 2018 10:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

चहल-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी और कप्तान विराट कोहली की नाबाद 160 रनों के बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वन-डे मुकाबले में 124 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक के साथ 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे वन-डे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। टीम इंडिया के 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 179 रन पर ही ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब हुई। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने 159 गेंदों में 12 चौकौं और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शून्य पर रबाडा के शिकार हुए। रबाडा ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इस मैच में भी रोहित का लगातार खराब फॉर्म जारी है। इससे पहले वो दोनों वन-डे में फ्लॉप रहे थे। रोहित पहले वन-डे में 15, दूसरे में 20 और तीसरे में शून्य पर आउट हुए। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली दोनों मिलकर टीम इंडिया को संभाला। धवन ने 12 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही शिखर धवन ने अपने वन-डे करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन


तीसरे वन-डे में धवन और कोहली के बीच 140 रन की साझेदारी हुई। जेपी डुमिनी ने शॉर्ट मिडविकेट पर कप्तान मार्करम के हाथों कैच कराकर धवन को अपना शिकार बनाया। धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे के रुप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। स्पिनर डुमिनी ने रहाणे को एन्डिल फेह्लुक्वायो के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। वहीं, हार्दिक पंड्या के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। पंड्या 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस मॉरिस में पंड्या को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया। वहीं, टीम इंडिया के दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे।

कुलदीप यादव
टीम इंडिया को 228 रन के स्कोर पर 41.2 ओवरों में एमएस धोनी के रूप में पांचवा झटका लगा। इसके तुरंत बाद केदार जाधव 1 रन बनाकर आउट हो गए। इमरान ताहिर ने धोनी को लुंगी एनडिगी के हाथों कैच कराकर जबकि एन्डिल फेह्लुक्वायो ने क्लासेन के हाथों कैच कराकर जाधव को पवेलियन भेजा। धोनी केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद से कोहली और भुनवेश्वर कुमार के बीच ने 7वें विकेट लिए 44 रन की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जेपी डुमिनी ने 2 विकेट और रबाडा, एनडिगी, मॉरिस, इमरान और एन्डिल फेह्लुक्वायो को 1-1 विकेट मिले।

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का 34वां शतक लगाया। साथ ही इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक रहा।

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम को सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (1 रन) के रूप में पहला झटका लगा। अमला जसप्रीत बुमराह के शिकार हुए। बुमराह ने उनको LBW आउट किया। यहां से मार्करम और डुमिनी ने एक सधी हुई शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट अच्छी साझेदारी की। इसके बाद ही टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने गुगली में फंसाकर मार्करम को पवेलियन भेजा। 32 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए। 

वहीं, इस मैच से डेब्यू करने वाले हेनरिक क्लासेन कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए। क्लासेन सस्ते में ही 6 रन बनाकर आउट हो गए। चहल ने उनको LBW आउट किया। इसके बाद यहां से जेपी डुमिनी (51) और डेविड मिलर (25) रन बनाकर मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन चहल और कुलदीप की जोड़ी ने टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। चहल ने डुमिनी को LBW कराकर पवेलियन भेज दिया। वहीं, मिलर को बुमराह ने धोनी के हाथों कैच कराकर आउट किया।

इसके बाद क्रिस मॉरिस बल्लेबाजी करने आए लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। मॉरिस 14 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद प्रोटियाज की टीम लड़खड़ा गई। यहां से खाया जोंडो (17), एन्डिल फेह्लुक्वायो (3), इमरान ताहिर (8) और लुंगी एनडिगी (6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने 4-4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिला।
विज्ञापन

टीम इंडिया - फोटो : twitter
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने तीसरे वन-डे के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे मुकाबले में तीन बदलाव किए। दूसरे वन-डे में लगी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए डी कॉक की जगह हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया। यह उनका डेब्यू मैच था। बता दें कि क्लासेन ने घरेलू टूर्नामेंट में अपने बल्ले से धमाल मचाया था। इसके अलावा लुंगी एनडिगी का भी ये वन-डे इंटरनेशनल में डेब्यू मैच रहा। वहीं, शम्शी तबरेज की जगह इस मैच में एन्डिल फेह्लुक्वायो को शामिल किया गया।

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने तीन स्टार खिलाड़ियों को गंवा चुका है। प्रोटियाज टीम के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण पहले तीन वन-डे के लिए बाहर हो गए थे। वहीं, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी के रुप में धक्कका लगा। वो भी पहले वन-डे में चोटिल होकर शेष सीरीज से बाहर हो गए।

इसके तुरंत बाद ही टीम को एक और तगड़ा झटका लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कलाई में चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के शेष मुकाबलों और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए। डी कॉक को दूसरे वन-डे के दौरान बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई थी। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में एक वन-डे सीरीज में दो बार (1992-93 और 2010-11) दो-दो मैच जीतने में कामयाब रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें