फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, कोरोना की वजह से भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज रद्द

Sat, 14 Mar 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे और तीसरे वन-डे मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। दोनों टीमों को आपस में तीन मैचों की सीरीज खेलनी थी, जिसमे पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन

 

इससे पहले बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टी कर दी थी कि अगले दोनों वन-डे खाली स्टेडियम में बगैर दर्शकों के बीच खेले जाएंगे। मगर शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया गया। 

दोनों टीमों के बीच धर्मशाला वनडे बारिश की वजह से रद्द हो गया। गुरुवार को लगातार बारिश की वजह से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश स्टेडिम में होने वाला मैच कोई भी गेंद फेंके बगैर ही रद्द करना पड़ा। 
विज्ञापन


इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी इस खतरनाक वायरस की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। पहले 29 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें