फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट और ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को नहीं है कोरोना

Sat, 14 Mar 2020 09:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की कोरोना की जांच की रिपोर्ट आ गई है। बृहस्पतिवार को गले में खराश की शिकायत के बाद उनका सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था और उन्हें पृथक रहने के लिए टीम से अलग कर दिया गया था। हालांकि शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट आ गई जिसमें उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद वे फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस घर लौटने पर केन ने गले में खराश की शिकायत की थी, इसके बाद उनकी जांच की गई है। रिचर्डसन न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा हैं और उन्हें शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले वनडे में शामिल होना था, लेकिन जांच की वजह से उन्हें पृथक रहने के लिए कहा गया है और पहले वनडे से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी सीन अबोट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई थी।

29 वर्षीय रिचर्डसन ने गुरुवार की रात को डॉक्टर से गले में खराश की शिकायत की थी, जिसके बाद अहतियात के तौर पर उनकी जांच की गई और टीम के दूसरे खिलाड़ियों से दूर रहने के लिए कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत यह कदम उठाया था, और परिणाम सामने आने के बाद वे फिर से टीम से जुड़ सकेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि रिचर्डसन को विराट की टीम आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है, बैंगलोर की टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ अपने टीम में शामिल किया है। वहीं मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 71 रनों से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें