बता दें कि वॉन ने यह बात भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान की है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। पुणे टेस्ट में भारतीय टीम ने शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली के सातवें दोहरे शतक के बूते टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 5 विकेट गंवाकर 601 रन पर घोषित की।
भारतीय बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों का दम देखने को मिला। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय पेसर्स ने महज 36 रन खर्च करते हुए तीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। ब्रायन (20) और बतौर नाइट वॉचमैन आए नॉर्टजे (2) नाबाद लौटे। इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 565 रन पीछे हैं। बता दें कि पहले टेस्ट में भारत ने 203 रन से जीत हासिल की थी।