फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-मंडेला तो शांति के दूत थे, फिर ऐसा बर्ताव?

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से मैच हार गया। कटक ने सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं भारतीय क्रिकेट को भी हरा दिया।
विज्ञापन


गांधी और मंडेला दोनों ही शांति के दूत थे। दोनों के नाम पर रखी सीरीज में हिंसा और उत्पात वाकई शर्मसार कर देने वाला है।

इसमें कोई संदेह नहीं क्रिकेट के प्रति पागलपन भारत में है। यहां न दीवानों की कमी है और न उत्साह की। पूरी दुनिया भारत को क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार भी मानती हैं।

लेकिन सोमवार की रात कटक स्टेडियम में जो हुआ वह क्रिकेट के काले इतिहास में एक पन्ना और जोड़ गया। हर कोई सन्न है। सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं पूरा क्रिकेट जगत। कई दिग्गजों ने अपनी-अपनी ओर से सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया व्यक्त की। मांग उठने लगी है कि समाधान जरुरी है क्योंकि कहीं यह शुरुआत तो नहीं!
विज्ञापन

क्या पाबंदी है हल

कटक में भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान उत्साह का उग्र और भयंकर रुप लेना चिंता की बात इसलिए भी ‌‌‌है क्योंकि 2016 में भारत टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।

कटक में जो हुआ उसने भारत की ‌क्रिकेट छवि को बड़ी चोट पहुंचाई है। क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों ने सोशल मीडिया में रोष भी जताया और कटक पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पाबंदी की मांग की।

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉ ने कटक में हुई घटना पर अफसोस जताया और कटक पर अंतरराष्ट्रीय मैच की पाबंदी की मांग की है।

That bloody Bat is back..... How the hell do I get rid of it??? I couldn't catch a Cricket Ball never mind a Bat..!!? #Help #BatGate— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) 5-अक्तूबर-2015

विज्ञापन

खेल जगत के दिग्गजों ने किए ट्वीट

टीम इंडिया के ‌‌क्रिकेटर युवराज सिंह ट्वीट करते हैं, "कितने शर्म की बात हैं। जब हम मैच जीतते हैं तो सब कुछ सही और जब हारते हैं और हमारे प्रति सम्मान भी गायब!"

What a shame ! When we win all is good when we loosing is that how u behave ? Pl show some respect to your players and respect the game— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) 5-अक्तूबर-2015


पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कटक में हुई घटना पर अफसोस जताया।

The crowds may be upset with the way India played this evening but the way they are behaving is very disappointing. #IndvsSA— VVS Laxman (@VVSLaxman281) 5-अक्तूबर-2015


ओल‌ंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया कि यह खेल है और इसे खेल के ही रुप में लिया जाए।

Let go Cuttack ! It's only a Game !— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) 5-अक्तूबर-2015


भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कटक की घटना को श‌र्मिंदा कर देने वाली घटना बताया।

Not an ideal scene for players n fans at #cuttack ,When 2 teams play,one wins n other loses, Support the sport, country automatically wins!— Mohammad Kaif (@KaifSays) 5-अक्तूबर-2015


भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा लिखते हैं कि कटक में हुई घटना ने उड़िसा की छवि को खराब किया है।

Sad to see the reputation of Odisha brought down because of few morons. #INDvSA #disgusting— Pragyan Ojha (@pragyanojha) 5-अक्तूबर-2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें