पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत निराशाजन रही। महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर गए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (6) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके कुछ ही देर बाद बुमराह ने क्विटन डिकॉक (10) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद 19.1 ओवर युजवेंद्र चहल ने फाफ और डूसन की जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने वान डर डूसन (22) को बोल्ड किया। तीसरे विकेट के लिए डु प्लेसिस और डूसन के बीच 54 रन की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। चहल ने अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को बोल्ड कर चलता किया। फाफ ने 54 गेंदों में 4 चौके की मदद से 38 रन बनाए।
22.6 ओवर में कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। महज 89 रन के स्कोर द. अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। यहां से मिलर और फेहुलकवायो ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 35.3 ओवर में चहल ने डेविड मिलर (31) को खुद की गेंद पर कैच लपकते हुए पवेलियन भेजा। छठे विकेट के लिए मिलर और फेहुलकवायो के बीच 46 रन की साझेदारी हुई।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 39.3 ओवर में चहल ने एंडिले फेहुलकवायो को स्टंप आउट कराया। फेहुलकवायो ने 61 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट चटकाए। कुमार ने क्रिस मॉरिस (42) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया, जबकि नौवां विकेट ताहिर के रूप में गिरा। वहीं, कागिसो रबाडा 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
क्रिकेट विश्व कप 2019 (ग्राफिक्स रोहित झा)
- फोटो : अमर उजाला
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहुलकवायो, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी