कमजोरी कड़ियां
इस वक्त टीम इंडिया के लिए कमजोर कड़ी के तौर पर अजिंक्य रहाणे का फॉर्म है। हालांकि रहाणे ने हमेशा विदेशी दौरों पर बल्ले से कमाल किया है और उम्मीद है कि वो इस बार फिर टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
सरप्राइज पैकेज
टीम इंडिया इस बार अपने सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों के साथ अफ्रीकी दौरे पर गई है। एक तरफ जहां इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी हैं तो वहीं इस बार वन-डे और टी20 के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले
जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। बुमराह ने टी20 और वन-डे में खुद को साबित किया है और इस बार उनको खुद को साबित करने के लिए टेस्ट में भी मौका मिल सकता है।