फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDVSA: टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह 'घातक' गेंदबाज

Sun, 07 Jan 2018 05:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेल स्टेन और मॉर्न मोर्कल - फोटो : File
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के लिए खुशखबरी यह है कि इस मैच से अफ्रीका तेज गेंदबाज डेल स्टेन बाहर हो चुके हैं। लंबे समय के बाद कंधे की चोट से वापसी कर रहे डेल स्टेन मैच में अपना 18वां ओवर कर रहे थे कि अचानक उनकी एड़ी में चोट आने की वजह से बीच में ही अपना ओवर छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें चार से छह हफ्ता तक आराम करने की सलाह दी है। इसका सीधा मलतब यह है कि अब वो इस सीरीज में बचे दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 51 रन पर दो अहम विकेट चटकाए थे। 

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थित में पहुंच चुकी है। पहली पारी में वो भारत पर 77 रन की लीड लेने में कामयाब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवाकर 65 रन बना चुकी है। इस लिहाज से अब अफ्रीका 142 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है। फिलहाल क्रीच पर हाशिम अमला 4 और नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा 2 रन बनाकर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः प्लेसी के विकेट पर अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, कोहली-पांड्या ने दिया करारा जवाब

टीम इंडिया ने अफ्रीका की पहली पारी के 286 रन के जवाब में 209 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें