फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI: पार्ल में 25 साल में पहली बार हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से हराया

Wed, 19 Jan 2022 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

भारतीय टीम की यह पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर 25 साल में पहली हार है। टीम इंडिया ने यहां चार मैच खेले हैं। 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला टाई रहा था।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल मे खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 110 रन और रसी वान डर डुसेन ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 51 रन बना सके। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर 43 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे में उनकी पहली फिफ्टी रही।
विज्ञापन


भारतीय टीम की यह पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर 25 साल में पहली हार है। टीम इंडिया ने यहां चार मैच खेले हैं। 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद 2001 में भारत ने केन्या को 186 रन से हराया था। वहीं, 2003 में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 68 रन से हराया था। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। इस मैच में अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 19 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया था। वहीं, 20 ओवर के अंदर 68 रन पर तीन विकेट गंवा कर टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन चौथे विकेट लिए कप्तान बावुमा और डुसेन के बीच हुई 204 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी पारी को संभाला। यह भारत के खिलाफ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।

भारत के खिलाफ चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
  • 206 रन:  शोएब मलिक-मोहम्मद यूसुफ, सेंचुरियन (2009)
  • 204 रन: तेम्बा बावुमा-रसी वान डर डुसेन (2022)
  • 202 रन: कार्लाइल-इरविन, एडिलेड (2004)
  • 200 रन: रॉस टेलर-टॉम लाथम, मुंबई (2017)
पांचवें या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर
  • 139* रन: एंजेलो मैथ्यूज, रांची (2014)
  • 129* रन: रसी वान डर डुसेन, पार्ल (2022)
  • 124 रन: आर पॉवेल, सिंगापुर (1999)
  • 119 रन: कीरोन पोलार्ड, चेन्नई (2011)
पांचवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर
  • 139*रन: एंजेलो मैथ्यूज
  • 129*रन: रसी वान डर डुसेन (2022)
  • 115 रन: क्रिस केयर्न्स
  • 114*रन: एबी डीविलियर्स
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों द्वारा सबसे बड़ी साझेदारी
  • 235 रन: गैरी कर्स्टन-हर्शल गिब्ल, कोच्चि (2000) (पहले विकेट के लिए)
  • 204 रन: तेम्बा बावुमा-रसी वान डर डुसेन, पार्ल (2022) (चौथे विकेट के लिए)
  • 194 रन: हाशिम अमला-क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन (2013) (पहले विकेट के लिए)
  • 189* रन: ग्रीम स्मिथ-एंड्र्यू हॉल, कोलकाता (2005) (पहले विकेट के लिए)
भारतीय स्पिनर चहल और अश्विन विकेट निकालने में फेल रहे
युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट 18वें ओवर में गिरा था। इसके बाद चौथा विकेट 49वें ओवर में गिरा। इस बीच अफ्रीकी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। बावुमा 143 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुसेन 96 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 86 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। अश्विन को एक विकेट मिला। 



बतौर कप्तान पहले ही मैच में फेल रहे केएल राहुल
297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पार्टटाइम स्पिनर एडेन मार्करम ने विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। इसके बाद धवन ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी की। धवन 84 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।
विज्ञापन


विराट कोहली ने वनडे करियर की 63वीं फिफ्टी लगाई
इसके बाद विराट कोहली ने वनडे करियर की 63वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और सिर्फ एक रन जोड़कर आउट हो गए। तबरेज शम्सी ने कोहली को 51 रन के निजी स्कोर पर तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। अपनी 63 गेंदों की पारी में कोहली ने तीन चौके लगाए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। भारत ने एक समय एक विकेट गंवाकर 138 रन बनाए थे। 50 रन जोड़ते-जोड़ते भारत का स्कोर 188 रन पर छह विकेट हो गया था।



50 रन बनाने में भारत ने पांच विकेट गंवाए
यानी 50 रन बनाने में भारत ने पांच विकेट गंवा दिए थे। श्रेयस अय्यर 17 रन (17 गेंद), ऋषभ पंत 16 रन (22 गेंद), वेंकटेश अय्यर 2 रन (7 गेंद), रविचंद्रन अश्विन 7 रन (13 गेंद) और भुवनेश्वर कुमार 4 रन (11 गेंद) बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 43 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। वहीं, जसप्रीत बुमराह 23 गेंदों पर 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे।दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी, शम्सी और फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए हैं। मार्करम और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला। डुसेन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें