फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय शंकरः टीम में शामिल होने को लेकर हुआ था विवाद, अब बदल दिया विश्व कप का 44 साल पुराना इतिहास

Mon, 17 Jun 2019 07:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के ऑलराउंड खिलाड़ी विजय शंकर को अंबाती रायुडू की जगह तरजीह देते हुए वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम में चुना गया। जब अंबाती रायुडू को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी तो उन्होंने एक ट्वीट किया था। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच टीम में शामिल होने को लेकर थोड़ा बहुत विवाद भी हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 6
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
विश्व कप के पहले दो मैचों में विजय शंकर को टीम में शामिल नहीं किया गया। मगर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के बाद शंकर को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। विश्व कप के अपने पहले मैच में विजय शंकर ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट चटकाकर लोगों का ध्यान खींचा। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने सबको बता दिया कि वह भारत के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विजय शंकर - फोटो : social Media
शंकर ने कहा कि छह महीने पहले अगर कोई उनसे कहता कि विश्व कप में भारत की योजना में उनकी गेंदबाजी अहम होगी तो उन्हें हैरानी नहीं होती। इस मध्यम गति के गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और विरोधी कप्तान सरफराज अहमद के विकेट चटकाए। शंकर ने 'मिक्सड जोन' में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे पता था कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन मेरी गेंदबाजी मुझे उपयोगी बनाती है।'

4 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने पर शंकर ने विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। उन्होंने 5.4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। शंकर ने कहा, 'मुझे खेल के सभी विभागों को सुधार करने रहने की जरूरत है और मैं चीजों को इसी तरह देखता हूं जिससे कि जब स्थिति आए तो मैं इसका सामना करने को तैयार रहूं। मेरा ध्यान हमेशा अपनी तैयारी पर होता है।'
विज्ञापन

5 of 6
vijay shankar - फोटो : file photo
शंकर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया था लेकिन शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अच्छा प्रदर्शन करने पर टीम प्रबंधन के हार्दिक पांड्या को ऊपर भेजने की उम्मीद है और ऐसे में शंकर छठे या सातवें नंबर पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया सीरीज की कुछ शुरुआती पारियों में मैं छठे या सातवें नंबर पर खेला था। जब आप देश के लिए खेल रहे हो तो विभिन्न हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vijay shankar - फोटो : file photo
शंकर ने हालांकि कहा कि पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करना सुखद आश्चर्य है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए हैरानी भरा है क्योंकि ऐसा बेहद कम होता है कि कोई चोटिल हो जाए और मैं विकल्प के तौर पर आऊं। पहली गेंद पर विकेट हासिल करना मेरे लिए विशेष चीज है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें