फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल मार्च में धर्मशाला में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Sat, 12 Dec 2015 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज की अभी भले ही कोई संभावना न लग रही हों लेकिन भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि यह तय हो चुका है कि दोनों टीमें अगले साल की शुरुआत में मैदान पर आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


भारत और पाक के बीच दिसंबर में क्रिकेट सीरीज को लेकर दोनों ओर से काफी हो-हल्ला हुआ, लेकिन अभी भी कुछ होता नहीं दिख रहा। भारत-पाक के बीच पहले यूएई में सीरीज खेलने की योजना थी लेकिन वहां के लिए बात नहीं बनी। फिर दोनों के बीच श्रीलंका में क्रिकेट सीरीज होने की बात उठी लेकिन अभी इसकी संभावनाएं भी काफी कम है। हालांकि भारत सरकार की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने पर इस साल सीरीज खेले जाने की उम्मीद बेहद कम हो गई है।

भारत और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को अगले वर्ष होने वाले ट्वंटी-20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 19 मार्च को धर्मशाला में आमने-सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टी-20 विश्व कप के ग्रुप और कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 8 मार्च से 3 अप्रैल तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार की तुलना में 86 फीसदी बढ़ गई इनामी राशि

टी-20 विश्व कप के के मुकाबले भारत के 8 शहरों में खेले जाएंगे। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को नागपुर में करेगी। इसके बाद मेजबान टीम पाक से भिड़ेगी। भारत को अगला मैच बंगलूरू में 23 मार्च को ग्रुप-ए क्वालीफाइंग विजेता से और 27 मार्च को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

बंगलूरू, चेन्नई, धर्मशाला, कोलकाता, मोहाली, मुंबई, नागपुर और नई दिल्ली में 27 दिनों में पुरुष वर्ग के 35 और महिला वर्ग के 23 मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल नई दिल्ली और मुंबई में क्रमश: 30 और 31  मार्च को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग में कुल इनामी राशि 56 लाख डॉलर है जो 2014 की तुलना में 86 प्रतिशत अधिक है। महिला वर्ग में इनामी राशि चार लाख डॉलर है जो बांग्लादेश में हुए पिछले विश्व कप से 122 प्रतिशत अधिक है। टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सुपर 10 मुकाबले होंगे। पहले दौर की विजेता टीमें सुपर 10 मुकाबले में पहुंचेंगी जहां उनका दिग्गज टीमों से सामना होगा। सुपर 10 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत शामिल है।

विश्व कप के पुरुष वर्ग में मुकाबले में दो दौर में खेले जाएंगे। पहले दौर के मैच आठ से 13 मार्च तक धर्मशाला और नागपुर में होंगे। पहले दौर के ग्रुप-ए में बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड और ओमान को रखा गया है जबकि इसके ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, हांगकांग और अफगानिस्तान हैं।

मुंबई में कार्यक्रम की घोषणा पर आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, "भारत में क्रिकेट मजहब है और इस तरह का जूनुन हर जगह देखने को नहीं मिलता। मुझे यकीन है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड बेहतरीन टूर्नामेंट का आयोजन करेगा जिस प्रकार 1987, 1996 और 2011 में विश्वकप हुए थे। बीसीसीआई और आईसीसी मिलकर इसे यादगार टूर्नामेंट बनाएंगे। मैं दुनिया के सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन खेल और भारतीय संस्कृति तथा आतिथ्य सत्कार की बानगी देखने को यहां आने को निमंत्रण देता हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें