भारत को सेमीफाइनल में जीत के लिए पांच रनों की जरुरत थी और उसी वक्त 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने आमिर की गेंद पर छक्का जड़कर टूर्नामेंट का अपना पहला शतक जड़ दिया। इस छक्के की साथ ही भारत ने भी दस विकेट के साथ पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की और रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में भी सफल रही।
भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद अब दिव्यांश और यशस्वी दोनों ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया है। दोनों ने अब्बास अफरीदी के 31वें ओवर में मिलकर 18 रन जड़े। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 151/0, यशस्वी जायसवाल (89) और दिव्यांश सक्सेना (55)
सेमीफाइनल में भारत की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। यशस्वी के बाद दिव्यांश ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
भारत की सलामी जोड़ी अब पाकिस्तानी गेंदबाज के ऊपर पूरी तरह से हावी हो गई है। यशस्वी और दिव्यांश की जोड़ी भारत को बड़ी जीत की तरफ ले जा रहे हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 128/0, यशस्वी जायसवाल (74) और दिव्यांश सक्सेना (47)
भारतीय टीम तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही है। पाकिस्तान के 173 रनों के जवाब में टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। 22 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 100/0, यशस्वी जायसवाल (53) और दिव्यांश सक्सेना (40)
पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा है। भारत की सलामी जोड़ी ने बिना विकेट गँवाए 20 ओवर में 86 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी और दिव्यांश ने एक शानदार शुरुआत की है। दोनों खिलाड़ी धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 16 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 65/0, यशस्वी जायसवाल (27) और दिव्यांश सक्सेना (31)
पाकिस्तानी गेंदबाज फिलहाल विकेट लेने में नाकाम रहे हैं लेकिन वे रन भी नहीं दे रहे हैं। इसी कड़ी में मोहम्मद आमिर खान ने छठे ओवर में बिना किसी रन के मैडेन ओवर निकाला।
लगातार सातवीं बार फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को 173 रनों की जरुरत, भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने की पारी की शुरुआत।
33वें ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तानी पारी का पहला छक्का आया। बल्लेबाज थे मोम्मद हारिस। रवि बिश्नोई ने इस ओवर में 11 रन दिए। 33 ओवर के बाद पकिस्तान का स्कोर: 139/4, रोहेल नजीर (45) और मोहम्मद हारिस (17)
34 रन के स्कोर पर पाकिस्तानी टीम ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया। रवि बिश्नोई को कप्तान ने जो काम सौंपा था, उसे उन्होंने बखूबी पूरा किया। 8.5 ओवर में फहाद मुनीर रवि की गुगली में फंस गए। 15 गेदों में एक भी रन न बनाने के बाद 16वीं गेंद पर खाता खोलने के दबाव में मुनीर अपना विकेट गंवा बैठे। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 35/2 हैदर अली (25) और रोहेल नजीर (0)
एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 4/0 मोहम्मद हुरैरा (0) और हैदर अली (4)
पाकिस्तान अंडर 19: रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम, ताहिर हुसैन।