फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC में चल रहा भारत vs पाकिस्तान! क्या इसलिए अटक रही ICC अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया

Tue, 11 Aug 2020 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईसीसी के अगले चेयरमैन को लेकर सोमवार को निदेशकों के बोर्ड की बैठक बेनतीजा खत्म हो गई। इस बैठक में शशांक मनोहर के बाद अगले चेयरमैन को लेकर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। बैठक का एक ही एजेंडा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना था, लेकिन सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनने को लेकर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने बताया, 'कई मसलों पर सहमति नहीं बन सकी। पहले तो इसी पर मतभेद हैं कि सामान्य बहुमत से या दो तिहाई बहुमत से चुनाव होगा क्योंकि सदन में 17 सदस्य हैं।' इसके अलावा ऐसा उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है जिसके नाम पर सर्वसम्मति हो।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी दौड़ में हैं या नहीं। आईसीसी के एक पूर्व निदेशक ने बताया, 'इंग्लैंड के कोलिन ग्रावेस दमदार उम्मीदवार हैं, लेकिन सभी की रजामंदी उन पर नहीं है। कई देश उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


मीडिया सूत्रों की माने तो भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों की वजह से गवर्निंग बॉडी इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रही है। आईसीसी के कुछ सदस्य और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि आईसीसी का नया चेयरपर्सन दो-तिहाई बहुमत के आधार पर चुना जाए वहीं ज्यादातर सदस्य- जिसमे भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं- का मानना है कि यह प्रक्रिया सामान्य बहुमत के आधार पर ही होनी चाहिए।

सूत्रों का कहना है, 'ICC में 17 वोट हैं। दो तिहाई का अर्थ होगा कि जीतने वाले को 12 वोट मिलें वहीं साधारण बहुमत में 9 वोट हासिल करने वाला जीत जाएगा।' गवर्निंग बॉडी के 11 सदस्य जिसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और सात अन्य एक ओर हैं तथा अंतरिम चेयरमैन इमरान ख्वाजा, स्वतंत्र निदेशक इंद्रा नूई, तीन एसोसिएट सदस्य और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दूसरी ओर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें