टीम इंडिया ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में वर्षाबाधित निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। 'विराट सेना' ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में कीवी टीम को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 8 ओवर में 61 रन बना सकी और 6 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मेरे ख्याल से मैच के होने से हम सभी बहुत खुश थे। तिरुवनंतपुरम के दर्शक कुछ एक्शन देखने का हक रखते थे। वन-डे सीरीज के शुरू होने के साथ ही हमें अच्छी फाइट की उम्मीद थी।'
विज्ञापन
कोहली ने आगे कहा, 'इस पिच में कोई जान नहीं थी, जिसकी वजह से हमें शुरुआत करने में थोड़ी झिझक हो रही थी। रोहित और एमएस ने बखूबी अपना काम किया और बुमराह व हार्दिक ने अंत में बेहतरीन गेंदबाजी की। जब हार्दिक अंत में चोटिल हुआ तो मुझे लगा कि उनके ओवर की बची हुई चार गेंदें मुझे डालना पड़ेगी। हमने कुछ समय में लगातार जीत दर्ज की है और इस पर हमें गर्व है। तिरुवनंतपुरम का स्टेडियम खूबसूरत है, यहां की आउटफील्ड शानदार है और दर्शकों ने इस मैच को स्पेशल बनाया।'
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'अभी मेरी उंगली ठीक है। मैच के बाद जरूर हाथ में थोड़ा दर्द महसूस हुआ। मुझे पता था कि 7वां ओवर अच्छा निकलेगा तो आखिरी ओवर की जिम्मेदारी निभाना बड़ा काम होगा। मुझे पता था कि स्पिनर्स से बेहतर किसी तेज गेंदबाज का यह ओवर डालना जरूरी था। मैं शांत रहा और अपनी योजनाओं पर टिका रहा। ऐसे समय में सकारात्मक रहकर शांत रहना जरूरी है। अपने आप का हौसला बढ़ाना जरूरी था। मुझे पता था कि एक या दो रन जाए तो कोई दिक्कत नहीं क्योंकि हमें बड़े लक्ष्य की रक्षा करना थी।'
'आप झूठ बोलेंगे अगर ये कहेंगे कि आप घबराए हुए नहीं थे'
टीम इंडिया
- फोटो : bcci
युजवेंद्र चहल ने कहा, 'विकेट गेंदबाजों के अधीन था। ये धीमा और स्पिन के लिए मददगार था। मैं बैक ऑफ द लेंथ पर बाहर की तरफ गेंद रखना चाहता था। मैंने ऐसी परिस्थिति में पहले भी कई बार गेंदबाजी की है। आईपीएल में भी, इसलिए मुझे पता है कि ऐसे समय में कैसी गेंदबाजी करना है। मैंने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और कप्तान का मुझे भरपूर समर्थन हासिल था।'
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'आप झूठ बोलेंगे अगर ये कहेंगे कि आप घबराए हुए नहीं थे। ऐसे मुकाबले 2-3 गेंदों में बदल जाते हैं। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग करके रन रोकने में अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। हमें उम्मीद थी कि इस लक्ष्य की रक्षा कर लेंगे। हमने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए थे तब लक्ष्य बनाया कि स्कोर बोर्ड पर 65 रन टांगने हैं। यह विजयी लक्ष्य था, लेकिन आपको गजब फील्डिंग के साथ कुछ विकेट निकालने की जरुरत थी। दबाव विरोधी टीम पर था। बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया।'
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'पहली पारी में अच्छा स्कोर बन चूका था। हमारे लिए पीछा करना आसान नहीं था। मैच आयोजित कराने के लिए ग्राउंडस्टाफ को श्रेय जाता है। निर्णायक मुकाबले में इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक है। हमने हालांकि तगड़ी फाइट दिखाई। आपको जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। टीम इंडिया विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। उसे हराना आसान नहीं है।'
Congratulations team india ✌2-1 Well done boy's @ICC @BCCI
— Mohammad Shami (@MdShami11) November 7, 2017
Way to go boys. Congrats #TeamIndia on winning the T20 series 2-1 vs NZ. Cheers!! #IndvNZ pic.twitter.com/Q0bLQKKta2
— Ishant Sharma (@ImIshant) November 7, 2017
(बहुत आगे जाना है, टीम इंडिया को टी20 सीरीज जीतने की शुभकामनाएं)
My men of the match—the crowd at Thiruvananthapuram. Full house. Waited patiently for hours. Take a bow 🙇
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 7, 2017
(मेरे मेन ऑफ द मैच- तिरुवनंतपुरम के दर्शक, घंटों इंतजार किया, बधाई)
Dhulaai ke baad silaai, but well played NZ.Never feel very bad losing against NZ because they are such nice guys,but sweet victory for India https://t.co/bpUkjbdzY7
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 7, 2017
(धुलाई के बाद सिलाई, लेकिन न्यूजीलैंड अच्छा खेली, न्यूजीलैंड के खिलाफ हारना नहीं खलता क्योंकि वो बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन टीम इंडिया के लिए मीठी जीत)
✌️💥👌Down & out.
🏴☑
🇦🇺☑
🇱🇰☑
🇳🇿☑
A great home run in 2017 continues. Congrats on another exceptional series victory #TeamIndia. 🇱🇰next😉
— Suresh Raina (@ImRaina) November 7, 2017
Series decider & the boys make it count. Congrats @imVkohli and team for the series win. Keep the series victories coming boys #INDvNZ pic.twitter.com/hH94esVe3s
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) November 7, 2017