फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोच गंभीर को टी20 टीम के प्रदर्शन पर गर्व, खिलाड़ियों से क्या बोले? दे डाली ये सलाह

Mon, 02 Nov 2026 02:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमिल्टन

सार

  • भारतीय टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया।
  • भारत की इस जीत पर मुख्य कोच गौतम गंभीर को गर्व है।
  • उन्होंने टीम के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि टीम ने शेष दौरे के लिए माहौल बनाया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सीरीज जीती। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया, जबकि उसकी टीम पहले मैच से कुछ दिन पहले ही यहां पहुंची थी। उसे सीरीज के बीच में आराम करने का भी बहुत कम मौका मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे-टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को क्या दी सलाह 
गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, इस सीरीज में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर आपको बहुत गर्व होना चाहिए। विशेषकर तब जबकि आपको तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना और जीत हासिल करना ऐसा है जिस पर आप गर्व कर सकते हैं। आप लोग आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों ने दौरे के आगामी मैचों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। श्रृंखला शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां पर आप लोगों ने छोड़ा है।
विज्ञापन

श्रीलंका सीरीज के लिए फिटनेस बनाए रखने कहा 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जबकि दो मैच की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार सुधार करते रहें। ऐसा करना सबसे महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अब हमें एक महीने का ब्रेक मिला है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी फिटनेस बनी रहे और आप आगे के मैचों के लिए तैयार रहें। हम एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं और एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें