फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ, Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 31 Oct 2021 09:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाए। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है। जो टीम इस मुकाबले में जीतेगी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रहेगी। 

 
विज्ञापन
ind vs nz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। ग्रुब बी में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मैच में जीतने वाली टीम की उम्मीद सेमीफाइनल में पहंचने के लिए बरकरार रहेगी। वहीं, हारने वाली टीम लगभग अंतिम चार की रेस से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों ने सुपर 12 में अभी तक जीतने में नाकाम रही हैं। भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल की तरह है। ऐसे में यहां एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 28वां मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी 31 अक्तूबर को खेला जाएगा।

कहां होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की भिड़ंत?

यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?

मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

संभावित एकादश:

भारत
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड
मार्टिन गुप्टिल, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉन्वे, ग्लेन फ़िलिप्स, जेम्स नीशाम, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ऐडम मिल्न, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें