फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: रद्द हो सकता है भारत का अगला मुकाबला, न्यूजीलैंड से होनी थी भिड़ंत

Tue, 11 Jun 2019 04:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरूवार को दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है और ऐसे में कम ओवरों का मैच हो सकता है। इंग्लैंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

स्थानीय वेबसाइट 'नॉटिंघमपोस्ट' की खबर के मुताबिक, 'इस सप्ताह के अधिकतर समय के लिए नाटिंघम क्षेत्र में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।'

विज्ञापन

नॉटिंघम के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को शाम सात बजे तक भारी बारिश की आशंका है। वेबसाइट के मुताबिक, 'गुरूवार को दोपहर तक हल्की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।'

बता दें कि विश्व कप 2019 टीम इंडिया ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जबकि दूसरे मैच में पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें