तीन मैचों की टी-20 शृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है। इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी। रोहित इसे अब तक के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुकेहैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद होगी। निलंबन से लौटे हार्दिक पंड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे। यह देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार को आराम देने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं। टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहेगा क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे।
वनडे सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी-20 शृंखला में बढे़ हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी। चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े। न्यूजीलैंड को अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की कमी खलेगी जो कमर की चोट के कारण बाहर हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिए जबकि कोलिन डे ग्रैंडहोम ने तीन विकेट चटकाए।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी।