फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वन-डे आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sat, 02 Feb 2019 08:06 PM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हैमिल्टन वन-डे में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पर पलटवार करने के इरादे से उतरेगी। सीरीज तो वैसे भी भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी है। मगर उसका मकसद 4-1 से सीरीज जीत होगी। दूसरी ओर चौथे वन-डे में शानदार जीत से उत्साहित मेजबान न्यूजीलैंड पांचवां वन-डे भी जीतकर श्रृंखला का परिणाम 2-3 करना चाहेगी।

विज्ञापन


ऐसे में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा और कीवी कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में दोनों ही टीम टी-20 सीरीज से पहले इस आखिरी मुकाबले को जीतने के लिए जी-जान लगा देगी।

आइए जानते हैं कि पांचवां वन-डे भारत में कब-कहां और कैसे देख सकते हैं...

कब खेला जाएगा पांचवां वनडे मैच?

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 3 फरवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।

पांचवां वन-डे कहां है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वन-डे मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?

मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें