आईसीसी ने कॉमेंट्री पैनल में भारत की तरफ से सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी की इस ऐतिहासिक मुकाबले में हर्षा भोगले को कमेंटेटर के तौर पर जरूर जगह दी जाएगी। हर्षा को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कॉमेंट्री करने के लिए जाना जाता है।
कॉमेट्री पैनल में हर्षा को शामिल न करने को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे। जिसके बाद उन्होंने खुद बताया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में कॉमेंट्री क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा। मैं उम्मीद कर रहा था कि इस हफ्ते साउथम्पटन में होऊंगा। लेकिन मुझे एक टेस्ट के लिए 27-28 दिनों तक क्वारंटीन होना पड़ता, मैं बायो-बबल में काफी वक्त बिता चुका हूं आगे भी बिताऊंगा, मैं इस समय घर पर होने का आनंद ले रहा हूं, इसलिए मैंने अपने आपको अलग कर लिया।