फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड: चौथे वनडे में बारिश की कितनी संभावना? जानें माउंट मोंगानुई में कैसा रहेगा मौसम

Thu, 12 Nov 2026 05:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में बारिश ने खलल डाला है। दूसरे मैच का नतीजा जहां डकवर्थ लुइस नियम के तहत निकला था, तो वहीं तीसरा मुकाबला बिना एक भी गेंद डाले रद्द घोषित करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को माउंट मोंगानुई में चौथा वनडे खेला जाएगा। 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे। इस दौरान भारतीय टीम की निगाह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। भारत पांच मैचों की सीरीज में अभी 2-0 से आगे है और टीम में कुछ बदलाव के बावजूद वह जीत का प्रबल दावेदार है। तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद अब न्यूजीलैंड के पास केवल सीरीज बराबर करने का मौका है और वह इसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड के लिए क्यों अहम है मैच? 
गिल 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज की तैयारी के लिए टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे जो पहले दो मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। शॉर्ट पिच गेंदों के सामने उनकी कमजोरी खुलकर उजागर हो गई हैं। न्यूजीलैंड अपनी घरेलू धरती पर भारत से सात साल पहले वनडे सीरीज में हारा था और उसे इसकी पुनरावृत्ति से बचने के लिए बाकी बचे दोनों मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

कैसा रहेगा मौसम
ऑकलैंड और हैमिल्टन की सीम-फ्रेंडली पिचों के बाद अब माउंट मोंगानुई में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है, जिससे हमें बिना किसी बाधा के पूरे मैच देखने को मिलेंगे और पिच भी बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल होंगी। शुरुआती मैचों में पिच की मुश्किल परिस्थितियों के बाद बल्लेबाजों को एक बार फिर से पारंपरिक वनडे बल्लेबाजी शैली में लौटना होगा। 

कब और कहां होगा मुकाबला?
  • मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे
  • तारीख: शुक्रवार, 13 नवंबर
  • स्थान: बे ओवल, माउंट मोंगानुई
  • टॉस का समय: सुबह 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
विज्ञापन

भारत में कहां देखें लाइव मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव (Sony LIV) एप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके अलावा आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें