फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप: फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, नौवें खिताब के करीब टीम इंडिया; लक्ष्य की कप्तानी पारी

Thu, 12 Nov 2026 05:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात

सार

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया और फाइनल में जगह बना ली। अब खिताब के लिए टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। अंडर-19 एशिया कप में भारत का दबदबा रहा है और उसने रिकॉर्ड आठ खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
अंडर-19 एशिया कप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। भारत का 14 नवंबर को होने वाले फाइनल में सामना गत चैंपियन पाकिस्तान से होगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 36.5 ओवर में दो विकेट पर 230 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने एक अन्य सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने जीते हैं सर्वाधिक खिताब
अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा है। भारत ने अंडर-19 एशिया कप रिकॉर्ड आठ बार जीता है, जिसमें एक संयुक्त खिताब भी शामिल है। भारतीय टीम ने 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम दो बार 2024 और 2025 में उपविजेता रही है। भारत को पिछली बार फाइनल में पाकिस्तान से ही हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका होगा। भारत को इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार पाकिस्तान से ही मिली थी। अब ये दोनों टीमें एक बार फिर खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 

लक्ष्य-आर्यवीर ने रखी जीत की नींव
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। पिछले मैच में शतक लगाने वाले आर्यवीर ने सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 57 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लक्ष्य ने वीके विनीत के साथ मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य हालांकि, शतक से चूक गए और 90 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विनीत और यशवर्धन चौहान ने भारत को जीत दिलाई। विनीत 62 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 और यशवर्धन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अली नियाजी और सोहेल खान ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान की पारी
इससे पहले, अफगानिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान सोहेल खान ने 44 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 36 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, नूर अली नियाजी आठ रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 86 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अबिदुल्लाह नादरजान ने 14 रन, फरीदुल्लाह एहसास ने 13 रन और सुभान जखैल ने 44 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद नोमान सलारजई और शाह फैजल रहीमी ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। 

नोमान 78 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। आमिर हमजा खाता नहीं खोल सके। वहीं, ताहिर सरवरी एक रन बना सके। शाह फैजल रहीमी 72 गेंद में दो चौके की मदद से 51 रन बना सके। मोहम्मद अली आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सोहेल ने नूर के साथ अफगानिस्तान को 227 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से ईशान सूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भारत की ओर से ईशान के अलावा आर्यन सवसानी ने दो विकेट लिए। वहीं, काव्य पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें