फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Playing 11: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए भारत-न्यूजीलैंड में होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 20 Nov 2022 02:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई

सार

India vs New Zealand 2nd T20 Playing 11 Prediction: बे ओवल स्टेडियम में पिछले सात टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत 199 रहा है। यहां स्पिनरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां मैच पर बारिश साया बना हुआ है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउनगनुई में रविवार को होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पर भी बारिश का साया है। पहला मैच मैच बारिश के कारण ही रद्द हो गया था। अगर दूसरा मैच होता है तो सभी की नजरें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर रहेंगी जिन पर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बने रहने की कठिन चुनौती है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
विज्ञापन


सपाट पिच पर फेल भुवनेश्वर
33 वर्षीय भुवनेश्वर को लेकर टीम प्रबंधन को कड़े फैसले लेने होंगे क्योंकि वह सपाट पिच और अच्छी बल्लेबाजी के आगे फेल हो जाते हैं। हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्वकप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। जब टीम प्रबंधन 2024 टी-20 विश्वकप के लिए तैयारी कर रहा है तो क्या ऐसे में भुवनेश्वर को उन्होंने अपनी योजनाओं में शामिल किया है या नहीं, यह देखना होगा, क्योंकि उनकी गेंदबाजी की रफ्तार में लगातार गिरावट भी आ रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20 Weather: दूसरा टी20 मैच भी बारिश के कारण होगा रद्द? जानें न्यूजीलैंड के मौसम का हाल
विज्ञापन


भारतीय टीम प्रबंधन न्यूजीलैंड के फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे जैसे मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ दबाव भरी परिस्थितियों में अंतिम एकादश में किसे मौका देगा, यह भी देखने लायक होगा। भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अब तैयार करने की आवश्यकता है। पाकिस्तान ने हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के साथ दिखा दिया है कि अत्यधिक तेज गति क्या कर सकती है। ओपनिंग जोड़ी के लिए ऋषभ पंत, शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच टक्कर रहेगी।

पिच और हालात
बे ओवल स्टेडियम में पिछले सात टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत 199 रहा है। यहां स्पिनरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां मैच पर बारिश साया बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज, हॉटस्टार नहीं, इस एप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

बड़ा है बे ओवल का मैदान
यह मैदान जिस जगह स्थित है, उसे ‘बे ऑफ प्लेंटी’ कहा जाता है और जहां तक टी-20 प्रारूप में रवैये का संबंध है तो भारतीय क्रिकेट में इस समय सोच विचारने के लिए काफी कुछ है। ‘बे ओवल’ मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है जो वेलिंग्टन में नहीं था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा/वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें