फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन और अय्यर टी-20 सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंचे, सड़क के रास्ते पूरा किया 11 घंटे का लंबा सफर

Tue, 02 Mar 2021 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और श्रेयस अय्यर मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचकर भारतीय टीम के साथ जुड़ गए। दोनों खिलाड़ियों ने सड़क के रास्ते कार से 11 घंटे का लंबा सफर तय किया। इस बात की जानकारी खुद शिखर धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ना अच्छा है, अभी श्रेयस अय्यर के साथ कूल मूड में हूं।' इस तस्वीर में धवन के साथ अय्यर भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 12 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले  दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के बायो बबल से टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 टीम में दोनों खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। धवन और अय्यर दोनों विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर अहमदाबाद पहुंचे हैं। 


 



इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर) युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवटिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें