फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Semi Final Highlights Video: नहीं देख पाए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच तो निराश न हों; यहां देखिए

Fri, 28 Jun 2024 12:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना

सार

भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गयाना में खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से बारबाडोस में होगा। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार दूसरी बार भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने इस जीत के साथ इंग्लैंड से अपनी पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ नहीं उठा पाए तो चिंता मत करें, नीचे दिए गए वीडियो में पूरे मैच का रोमांच आपको मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ICC/T20 World Cup
यहां देखें भारत-इंग्लैंड मैच के हाइलाइट्स

भारतीय पारी
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के कम उछाल वाली पिच पर खेली गई अर्धशतकीय पारी से भारत ने टी20 क्रिकेट विश्व कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली (09) पारी को तेजी देने के प्रयास में फिर जल्दी आउट हो गए, लेकिन रोहित (39 गेंद) को सूर्यकुमार यादव (36 गेंद पर 47 रन) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

बारिश के कारण खेल एक घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बीच में फिर बारिश ने बाधा डाली तब भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था। कोहली और रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे, तभी स्पष्ट हो गया कि पिच धीमी थी और कम उछाल ने बल्लेबाजों के लिए काम मुश्किल बना दिया। रोहित और कोहली दोनों ने पारी की शुरुआत में रीस टॉप्ली और जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी जोड़ी की गेंदों को मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
गेंदबाजों पर दबदबा बनाने की उत्सुकता दिखाने वाले कोहली ने टॉप्ली और आर्चर दोनों के खिलाफ शॉट लगाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आखिरकार टॉप्ले की एक फुल लेंथ गेंद को मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा। पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की शार्ट लेंथ गेंद पर भारत का यह सुपरस्टार दो गेंद बाद आउट हो गया। कोहली ने ऑन साइड पर वही स्ट्रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। इससे टूर्नामेंट में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा।

वहीं, रोहित ने परिस्थितियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाया और गेंद को देर से और स्टंप के पीछे खेलने का फैसला किया। अन्य बल्लेबाजों के लिए उदाहरण पेश करते हुए रोहित ने टॉप्ले के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके जमाए और फिर इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर आदिल रशीद पर दबाव बनाया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए। ऋषभ पंत (04) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। सैम करन की गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और मिडविकेट पर कैच दे बैठे।

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
फिर रोहित और रशीद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने इस लेग स्पिनर के शुरुआती ओवर में दो चौके जमाए। सूर्यकुमार यादव 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बारिश आ गयी। इससे खेल एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। बारिश ने बल्लेबाजों की लय बिगाड़ दी और इस ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने रशीद और लियाम लिविंगस्टोन का दोनों छोर से अच्छा इस्तेमाल किया। लेकिन रोहित और सूर्यकुमार को रोक नहीं सके।

करन के 13वें ओवर में भारत ने 19 रन बनाये, जिसमें सूर्यकुमार ने दो छक्के और रोहित ने पिक-अप शॉट से छक्का लगाया जिससे उनका लगातार दूसरा अर्धशतक भी पूरा हुआ। इन दोनों ने 73 रन की साझेदारी निभायी जो रोहित के रशीद की गुगली पर आउट होने से टूटी। हार्दिक पांड्या (13 गेंद पर 23 रन) ने पिच के दोनों ओर दो छक्के लगाकर पारी को आगे बढ़ाया।

शिवम दुबे से पहले उतारे गए रवींद्र जडेजा (नौ गेंद पर नाबाद 17 रन) ने आर्चर के ओवर में दो महत्वपूर्ण चौके लगाये। वहीं दुबे केवल एक गेंद खेलकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर अक्षर पटेल के छक्के ने भारत 170 के पार पहुंचा। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 53 रन बनाए।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की पारी
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने तीन ओवर में 26 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने बटलर (23), बेयरस्टो (0) और मोईन अली (8) को आउट किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट और कुलदीप यादव ने सैम करन (2) को आउट किया।

26/0 से इंग्लैंड का स्कोर नौवें ओवर में 49 पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद हैरी ब्रूक ने जमने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 19 गेंद में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 11 रन, क्रिस जॉर्डन एक रन, आदिल रशीद दो रन और जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिला। अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें