इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एंगस फ्रेंजर ने कहा कि भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी मुश्किल होगी।
फ्रेंजर ने कहा कि दोनों टीमों की नजर सीरीज जीतने के अलावा 2015 वर्ल्ड कप के लिए टीम का गठन करने पर भी होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच सोमवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
मुख्य चयनकर्ता ने कहा, ‘इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि भारत अभी हाल में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त खा चुका है।
दोनों टीमें इस स्थिति से उबरना चाहेगी। साथ ही दोनों टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी शुरू करना चाहेगी।