फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स में बवाल: बुमराह से घबराए अंग्रेज, समय बर्बाद करने पर भारतीय टीम ने घेरा; नजरें चुराकर पवेलियन लौटे

Sat, 12 Jul 2025 11:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच अच्छा मुकाबला देखने मिला, लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही लॉर्ड्स में माहौल गर्म हो गया। दरअसल, इंग्लैंड की पारी उस वक्त शुरू हुई जब दिन का खेल समाप्त होने के करीब था। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिना किसी जायज कारण के समय बर्बाद कर रहे थे।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन माहौल गर्म हो गया और जैक क्राउली तथा बेन डकेट के साथ भारतीय खिलाड़ियों की नोकझोंक हो गई। यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के पहले ओवर में घटी। इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब बुमराह के ओवर में जैक क्राउली समय पास करने के लिए ब्रेक ले रहे थे। बुमराह सहित भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस बात से नाराज दिखे।
विज्ञापन

पहली पारी में बढ़त लेने से चूकी भारतीय टीम
भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।

Crawley-Gill Fight: क्राउली-गिल विवाद पर टिम साउदी ने भारतीय कप्तान पर साधा निशाना; जानें केएल राहुल क्या बोले

क्यों हुआ विवाद?
भारत और इंग्लैंड के बीच अच्छा मुकाबला देखने मिला, लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही लॉर्ड्स में माहौल गर्म हो गया। दरअसल, इंग्लैंड की पारी उस वक्त शुरू हुई जब दिन का खेल समाप्त होने के करीब था। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिना किसी जायज कारण के समय बर्बाद कर रहे थे। बुमराह की गेंद फेंकने के बाद क्राउली ने अंगुली में चोट लगने का हवाला देकर फिजियो को मैदान पर बुलाया। इससे गिल सहित पूरी भारतीय टीम ने उनको आड़े हाथों लिया और सभी खिलाड़ी ताली बजाते हुए नजर आए। इस दौरान क्राउली और गिल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डकेट भी गिल के गर्म तेवर का शिकाए हुए। इससे क्राउली और डकेट चिढ़ गए।  वहीं, सिराज सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी भी नाराज नजर आए।
 
विज्ञापन

बुमराह का सामना करने से डरे क्राउली? 
बुमराह का ओवर जैसे ही खत्म हुआ क्राउली ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। ऐसा लग रहा था कि वह बुमराह का सामना करने से डर रहे हैं। स्टंप्स के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो वहां भी माहौल गर्म ही नजर आया। इंग्लैंड की नजरें अब चौथे दिन मजबूत स्कोर बनाने पर होंगी, जबकि भारतीय टीम जल्द से जल्द इंग्लैंड की दूसरी पारी समेटना चाहेगी।

IND vs ENG: 'उन्हें बैट पकड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी', ऋषभ पंत की अंगुली की चोट पर केएल राहुल का बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें