स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट खोकर 99 रन बना लिए। भारत अब सिर्फ 13 रन ही पीछे है। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर नाबाद है।
एंडरसन और विराट की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। 29.1 ओवर में इंग्लैंड के पास एक सुनहरा मौका था। हालांकि उतना ही कठिन भी था। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल पर विराट ने शॉट खेलना चाहा, लेकिन अतिरिक्त बाउंस ने उन्हें परेशान किया। वहां मुस्तैद ओली पोप ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 30 ओवर में भारत का स्कोर 91/2 विराट कोहली (24) और रोहित शर्मा (53)
तीसरी और आखिरी गेंद में चौका लगाने के बाद रोहित शर्मा 31 रन पर पहुंच गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/2
जैक लीच के रूप में इंग्लिश टीम में एकमात्र स्पिनर मौजूद हैं। जो रूट ने 14वें ओवर में लीच को गेंद थमाई।
रोहित शर्मा ने पहले पुल मारा फिर बैकफुट पंच से चार रन जुटाए। 12.3 और 12.4 में दो लगातार चौके। 13 ओवर में भारत का स्कोर 31/0 रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 10 रन पर नाबाद।
अपनी 27वीं गेंद पर चौके के साथ शुभमन के बल्ले से पहले रन निकले। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0
सात ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 9 रन है, जिसमें रोहित शर्मा ने चौके मारे हैं। गिल के बल्ले से अबतक एक भी रन नहीं निकला।
112 वह स्कोर नहीं जो टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बनाना चाहे। हालांकि दूसरी ओर इंग्लिश पेसर्स फ्लड लाइट्स के नीचे गेंदबाजी करने में हिचकिचाएंगे नहीं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी आज होने वाले 40 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगी।
इससे पहले पांच ओवर फेंक चुके जस्सी अब ढलती शाम को गुलाबी गेंद का फायदा उठाने आए हैं। बेन फोक्स का साथ निभाने जेम्स एंडरसन आखिरी बल्लेबाज के रूप में आए हैं।
42 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 104/8 है। स्टुअर्ट ब्रॉड 3 और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 5 क्रीज पर नाबाद हैं। दोनों छोर से स्पिनर्स अपना काम बखूबी कर रहे हैं। अक्षर पटेल और अश्विन को अंग्रेज पढ़ नहीं पा रहे।
104 रन पर इंग्लैंड का नौवां झटका लग चुका था, लेकिन अश्विन पर दिए गए अंपायर के इस फैसले को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनौती दी। वरना अश्विन को चौथी सफलता मिलती।
रविचंद्रन अश्विन ने तीसरा विकेट चटकाया। तीन रन बनाकर खेल रहे जैक लीच को दूसरे स्लिप में मौजूद पुजारा द्वारा लपकवाया। 98 रन पर इंग्लैंड आठवां झटका।
इंग्लैंड टीम इस वक्त गहरे मुश्किल में है। 97 रन पर उसके सात विकेट गिर चुके हैं। जैक लीच 3 और बेन फोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
एक रन के भीतर तीन विकेट गिर चुके हैं। 80 रन पर जैक क्राउली आउट हुए। 81 रन पर ओली पोप और बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह पकड़नी पड़ी।
पहले सत्र के बाद पहले ही ओवर में अश्विन ने विकेट लिया। नए बल्लेबाज ओली पोप महज 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए।
महज 81 रन पर इंग्लैंड ने चार विकेट गंवा दिए। जो क्राउली सेट होकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओली पोप सीरीज में अच्छे तो दिखे हैं, लेकिन उनके बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं आया। आज मौका अच्छा है।
27 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जैक क्राउली और कप्तान जो रूट इंग्लैंड की पारी को बखूबी संभाल रहे हैं। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
सीरीज में पहली बार खेल रहे इस बल्लेबाज ने अबतक सभी को काफी प्रभावित किया है।
जैक क्राउली इंग्लैंड के लिए वह काम कर रहे, जिसकी शुरुआती दो टेस्ट मैच में कमी थी। वह तेजी से रन बना रहे हैं और 80 प्रतिशत से ज्यादा रन चौके-छक्के से आ रहे हैं।
14वें ओवर में इंग्लैंड ने अपनी टीम का अर्धशतक पूरा किया। जैक क्राउली 39 तो कप्तान जो रूट 8 रन पर नाबाद हैं।
अक्षर पटेल ने जॉनी बेयरस्टो को बिना खाता खोले आउट किया। LBW के खिलाफ इंग्लैंड ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके खिलाफ रहा।
तीसरे ही ओवर में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। इशांत शर्मा ने डोम सिबली को बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया।
इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्राउली और डोम सिबली बल्लेबाजी करने उतरे। पहला ओवर इशांत शर्मा फेंक रहे हैं।
महामहिम रामनाथ कोविंद और अमित शाह दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से मैदान पर मुलाकात कर रहे।
अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने पिछले मैच के मुकाबले दो बदलाव किए हैं। विराट ने इस मैच में तीन स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और सिराज को आराम दिया गया है। वहीं स्पिनर में कुलदीप की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।
भारत और इंग्लैंड की टीम पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज में बढ़त बना लेगी।
Good afternoon from Motera 🏟️🏆#PinkBallTest #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/JiTvP9pY6Q
— BCCI (@BCCI) February 24, 2021