फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ऋषभ पंत-वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा दूसरा दिन, भारत के पास 89 रन की अहम बढ़त

Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा। पंत के तीसरे शतक और सुंदर के नाबाद अर्धशतक के बूते भारत ने 89 रन की बढ़त ले ली है। अपने कल के स्कोर 22/1 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने स्टंप्स तक 294/7 रन बनाए। इससे पहले गुरुवार को खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 05-Mar-2021

भारत की पकड़ में मैच

04:59 PM, 05-Mar-2021

दूसरे दिन का खेल खत्म

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा। पंत के तीसरे शतक और सुंदर के नाबाद अर्धशतक के बूते भारत ने 89 रन की बढ़त ले ली है। अपने कल के स्कोर 22/1 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने स्टंप्स तक 294/7 रन बनाए। इससे पहले गुरुवार को खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी।

04:35 PM, 05-Mar-2021

अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी करना जानते हैं

अपनी विकेट टेकिंग खतरनाक गेंदों के लिए मशहूर अक्षर पटेल भी बल्ले से कमाल दिखाना जानते हैं। 89.6 ओवर में जैक लीच को चौका मारा। 90 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 290/7 वाशिंगटन सुंदर (57) और अक्षर पटेल (10)

विज्ञापन
04:29 PM, 05-Mar-2021

वाशिंगटन सुंदर का तीसरा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना डेब्यू करने वाले सुंदर ने महज चौथे टेस्ट में तीसरा अर्धशतक पूरा किया। मूलत: अपनी स्पिनर गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इस ऑलराउंडर ने अबतक डिफेंस और अटैक की जबरदस्त जुगलबंदी दिखाई है। भारत की बढ़त भी 70 रन।
 

04:21 PM, 05-Mar-2021

शतक लगाते ही आउट हुए पंत

सेंचुरी ठोकने के बाद ऋषभ तेजी से रन बनाना चाहते थे, लेकिन अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल को जोर से मारने की कोशिश में बल्ला हाथ में ही घूम गया। गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े रूट के हाथ में सीधी समा गई। 118 गेंद में 101 रन की पारी का अंत, जिसमें 13 चौके और दो छक्के भी आए।

विज्ञापन
04:17 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत का तीसरा शतक

अपने चिर-परिचित अंदाज में इस खब्बू बल्लेबाज ने शतक पूरा किया। यह भारतीय सरजमीं पर उनका पहला सैकड़ा है। घुटनों पर बैठकर जो रूट को स्क्वैयर लेग पर छक्का उड़ाया। हेलमेट निकालकर दर्शकों का अभिवादन करते भारतीय युवा बल्लेबाज। महज 115 गेंद में 100 रन बनाए। इंग्लैंड पर अब बढ़त 54 रन हुई। 84 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 289/6 ऋषभ पंत (101) और वाशिंगटन सुंदर (40)
 

04:12 PM, 05-Mar-2021

एंडरसन के खिलाफ अद्भुत शॉट

600 से ज्यादा विकेट ले चुके अनुभवी बॉलर को टी-20 स्टाइल शॉट। इस शॉट को सदियों याद रखा जाएगा।
 

04:08 PM, 05-Mar-2021

ओवर से तीन चौके, सुंदर ने दो लगाए

विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दो बड़े विकेट लेने वाले दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने पीट दिया। पहली गेंद में मिडविकेट पर चौका मारकर ऋषभ पंत ने दबाव बनाकर स्ट्राइक सुंदर को दी। वाशिंगटन ने फिर तीसरी गेंद में पॉइंट क्षेत्र की ओर तो पांचवीं को थर्ड मैन में मौका मारा। भारत के पास अब 40 रन की बढत। 82 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 245/6 ऋषभ पंत (89) और वाशिंगटन सुंदर (38)

04:00 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत ने धरा रौद्र रूप

नई बॉल के साथ कप्तान जो रूट ने जेम्स एंडरसन को जिम्मेदारी सौंपी। शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो चौके। ऋषभ पंत भयंकर आक्रामक मोड में खेल रहे हैं। भारत की लीड 27 रन हो चुकी है। 81 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 232/6 ऋषभ पंत (84) और वाशिंगटन सुंदर (30)

03:51 PM, 05-Mar-2021

एक ओवर दूर नई बॉल

ऋषभ पंत के साथ वाशिंगटन सुंदर भी हाथ घूमा रहे हैं। थक चुके स्टोक्स को आखिरी गेंद में चौका मारा। इसी के साथ भारत की लीड 18 रन हुई। 80 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 223/6 ऋषभ पंत (75) और वाशिंगटन सुंदर (30)

03:47 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत के खिलाफ DRS

नॉट आउट! फिल्ड अंपायर के बाद टीवी अंपायर ने भी यही फैसला सुनाया। अपनी ही गेंद पर इंग्लिश कप्तान जो रूट ने रिव्यू लिया, जिसे अंपायर ने नकारा था। रिप्ले में साफ पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। पूरा मामला छठी गेंद का है जबकि तीसरी और चौथी बॉल पर पंत ने लगातार दो चौके मारे थे। 79 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 217/6 ऋषभ पंत (74) और वाशिंगटन सुंदर (25)

03:39 PM, 05-Mar-2021

भारत का स्कोर 200 रन के पार

अर्धशतक लगाने के बाद न तो ऋषभ पंत को ज्यदा स्ट्राइक मिली थी और न ही रन बन पाए थे। 72वां ओवर लेकर आए बेन स्टोक्स की पहली गेंद पर करारा कट और तीसरी गेंद पर चाबुक पुल। दो चौके के साथ भारत ने इंग्लैंड का स्कोर बराबर किया। आखिरी गेंद उनके हाथ से फिसल गई जो बीमर थी। अंपायर ने नो बॉल करार दिया, इससे पहले भी एक गेंद फिसली थी, जिसके बाद वह गुस्से में मैदान पर पैर पटकते नजर आए थे। ओवर से दो चौके के साथ 12 रन आए। 78 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 209/6 ऋषभ पंत (65) और वाशिंगटन सुंदर (25)

03:30 PM, 05-Mar-2021

मैच की पहली अर्धशतकीय साझेदारी

ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। ऐसी पिच पर जहां बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं पा रहे, वहां मुश्किल हालातों में खड़े होकर 50+ जोड़ना वाकई काबिल-ए-तारीफ है। 75 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 196/6 ऋषभ पंत (55) और वाशिंगटन सुंदर (24)

03:25 PM, 05-Mar-2021

भारत अब सिर्फ 10 रन पीछे

ऋषभ पंत ने जैक लीच को स्क्वैयर लेग बाउंड्री पर चौका मारा। 74 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 195/6 ऋषभ पंत (55) और वाशिंगटन सुंदर (23)

03:20 PM, 05-Mar-2021

सात में से पांच अर्धशतक इसी साल आए

03:15 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत का सातवां अर्धशतक

02:57 PM, 05-Mar-2021

इंजरी से बाल-बाल बचे पंत

ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर के बीच असमंजस की स्थिति। रन चुराने के चक्कर में यह गलती हुई। नॉन स्ट्राइक एंड में वह सफलतापूर्वक पहुंच तो गए लेकिन बैट पिच पर डाइव लगाने के दौरान अटक गया और कंधे में झटका। हालांकि डरने वाली कोई बात नहीं।

02:53 PM, 05-Mar-2021

सुंदर का 'सुंदर' चौका

रूट ने अपना लगातार दूसरा ओवर अच्छा फेंका, लेकिन डोम बेस बुरी तरह संघर्ष कर रहे। आखिरी गेंद पर फिर चौका खाया। इंग्लैंड की बढ़त अब 34 रन की ही रह गई। 66 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 171/6 ऋषभ पंत (44) और वाशिंगटन सुंदर (11)

02:44 PM, 05-Mar-2021

डोम बेस को एक ओवर में दो चौके

तीसरे सत्र की शुरुआत जो रूट के कसे ओवर से हुई थी, लेकिन अगले ही ओवर में स्पिनर डोम बेस ने दो चौके लुटा दिए। दोनों ही खराब गेंद थी। पहली फुलटॉस को वाशिंगटन सुंदर ने चौके के लिए खेला दूसरी चौका ऋषभ पंत के बल्ले से आया। ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी कई गई पर करारा कट। ओवर से कुल 10 रन। इंग्लैंड की बढ़त अब सिर्फ 40 रन ही रह गई। 64 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 165/6 ऋषभ पंत (42) और वाशिंगटन सुंदर (7)
 

02:37 PM, 05-Mar-2021

तीसरे और आखिरी सत्र का खेल शुरू

52 रन से पीछे चल रही भारतीय टीम आज अब बिना कोई विकेट गंवाए इंग्लैंड के 205 के स्कोर को पार करना चाहेगी। पहला ओवर जो रूट लेकर आए, जिन्होंने 2 रन दिए। 63 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 155/6 ऋषभ पंत (37) और वाशिंगटन सुंदर (2)

02:13 PM, 05-Mar-2021

टी-सेशन तक भारत का स्कोर 153/6

इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 52 रन पीछे है। दूसरे सत्र में फेंके गए 24.1 ओवर में भारत ने दो विकेट खोकर 73 रन बनाए। ऋषभ पंत 36 तो वाशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

02:03 PM, 05-Mar-2021

भारत का स्कोर 150 रन के पार

61 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 152/6 ऋषभ पंत (35) और वाशिंगटन सुंदर (1)

01:56 PM, 05-Mar-2021

जैक लीच ने भारत को छठा झटका दिया

ओली पोप के एक आसान कैच लपकते ही अश्विन की पारी का अंत हुआ। ऋषभ पंत के साथ वह अच्छी साझेदारी कर रहे थे। 13 रन के स्कोर पर जैक लीच ने उन्हें आउट किया। 146 पर छठा झटका। भारत अब भी 59 रन पीछे है।

01:45 PM, 05-Mar-2021

भारत अब 67 रन पीछे

अश्विन-ऋषभ पंत ने मिलकर 20 से ज्यादा रन जोड़ लिए हैं। भारत के पास अभी भी छह विकेट शेष है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे। मैच अब 50-50 का लग रहा है। यह साझेदारी बताएगी कि ऊंट किस करवट बैठेगा। 56 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 139/5 ऋषभ पंत (25) और रविचंद्रन अश्विन (11)

01:33 PM, 05-Mar-2021

DRS ने दिया अश्विन का साथ

बेन स्टोक्स ने एक जबरदस्त गेंद में अश्विन को फंसा लिया था। अंपायर नितिन मेनन के फैसले को अश्विन ने चुनौती दी और भाग्य ने उनका साथ दिया। अतिरिक्त उछाल में गच्चा खाए अश्विन के बल्ले से गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ था, लेकिन इंग्लिश टीम की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी थी। फैसले बदलने के ठीक अगली गेंद पर अश्विन ने चौका मारा। 54 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 135/5 ऋषभ पंत (23) और रविचंद्रन अश्विन (11)

01:24 PM, 05-Mar-2021

अश्विन का पहला चौका

बेन स्टोक्स ने यह गेंद नहीं तोहफा दिया था, जिसे अश्विन ने दोनों हाथों से स्वीकारा। फुलटॉस को पॉइंट क्षेत्र में चौका मारा।

01:15 PM, 05-Mar-2021

रविचंद्रन अश्विन सातवें क्रम पर आए

वाशिंगटन सुंदर से पहले टीम मैनेजमेंट ने रवि अश्विन को बल्लेबाजी के लिए प्रमोट किया है। यानी इस वक्त मैदान पर राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन है। ऋषभ पंत और रवि अश्विन की जोड़ी से टीम को काफी उम्मीदें। पंत अगर आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे तो अश्विन एक छोर में खड़े रहने की काबिलियत रखते हैं। 51 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 124/5 ऋषभ पंत (21) और रविचंद्रन अश्विन (2)

01:11 PM, 05-Mar-2021

49 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

बेन स्टोक्स ने एक और विकेट चटकाया। विराट के बाद अब रोहित शर्मा जैसा बड़ा खिलाड़ी फंसाया। गेंद इनस्विंग हुई और पैड पर जाकर लगी। जोरदार अपील को सुनकर अंपायर नितिन मेनन ने अंगुली उठाने में देर नहीं की। रिव्यू भी रोहित के पक्ष में नहीं गया। 144 बॉल में 49 रन की पारी का अंत।
 

01:06 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत का जो रूट को छक्का

ऋषभ ने अपने इरादे जाहिर कर दिए कि वह दबकर खेलने नहीं वाले। लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के ऊपर से छक्का। इसी ओवर में एक रिवर्स स्विप भी लगाया। ओवर से 9 रन आए। डोम बेस का फॉर्म में न होना इंग्लैंड के लिए चिंता का सबब बन रहा है।

12:58 PM, 05-Mar-2021

अब जो रूट ने खुद संभाली जिम्मेदारी

आखिरकार डोम बेस को गेंदबाजी से हटाया गया। 8 ओवर में 30 रन लुटा चुके बेस के स्थान पर कप्तान जो रूट ने गेंद थामी। यहां भुलना नहीं चाहिए कि जो रूट ने पिछले मैच में पिंक बॉल से पांच विकेट चटकाए थे।

12:48 PM, 05-Mar-2021

एंडरसन को ऋषभ का शानदार ड्राइव

चौका! ऋषभ पंत अबतक अच्छी लय में दिख रहे हैं। ऑफ स्टंप के बाहर फुल बॉल पर दर्शनीय कवर ड्राइव। धीरे-धीरे यह साझेदारी बढ़ती हुई। लगातार अंतराल में चौके भी आ रहे हैं।

12:38 PM, 05-Mar-2021

रोहित के चौके से भारत का शतक पूरा

डोम बेस की एक और खराब बॉल, जिस पर रोहित शर्मा का शानदार कवर ड्राइव। दूसरे सत्र में भारत अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है। डोम बेस को शुक्रिया अदा करना चाहिए। जेम्स एंडरसन एक छोर से दबाव बना रहे हैं, लेकिन दूसरे एंड से डोम बेस रन लुटा रहे हैं। 45 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 101/4 रोहित शर्मा (43) और ऋषभ पंत (6)

12:33 PM, 05-Mar-2021

ऋषभ पंत का पहला चौका

आप ज्यादा देर तक इस बल्लेबाज को बांध कर नहीं रख सकते। ऑफ साइड में फुल गेंद, जिसे बाउंड्री तक भेजने में ऋषभ ने कोई गलती नहीं की। 42 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 94/4 रोहित शर्मा (37) और ऋषभ पंत (5)

12:28 PM, 05-Mar-2021

चौका! दूसरे सत्र में रोहित शर्मा का पहला चौका

डोम बेस की लचर गेंदबाजी जारी है। पेसर्स लगातार गेंदबाजी कर थक रहे हैं और डोम बेस रन लुटा रहे हैं। रोहित शर्मा को एक और फुलटॉस, जिसे कवर्स के क्षेत्र में चौका मारने में हिटमैन ने कोई गलती नहीं की।

12:23 PM, 05-Mar-2021

डोम बेस पर कप्तान रूट ने भरोसा बरकरार रखा है। इस युवा स्पिनर को अपनी लाइन-लैंथ पर काम करना होगा। खराब गेंद भारत को मैच में वापसी की राह दिखाएंगे। 

12:16 PM, 05-Mar-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

रहाणे के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने पहुंचे हैं। जेम्स एंडरसन अपना ओवर पूरा करेंगे। इस वक्त भारत बैकफुट पर है। इंग्लैंड रोहित शर्मा का विकेट लेकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा। लंच के दौरान पिच का मुआयना करने पर पता लगा था कि अब स्पिनर्स को मदद मिलेगी। चौथी पारी में बल्लेबाजी करना और कठिन होगा।

12:12 PM, 05-Mar-2021

वीवीएस लक्ष्मण बोले- रोहित शर्मा का नॉटआउट रहना अहम

लंच के बाद मैच के मौजूदा हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मण ने कहा कि बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन ने जबरदस्त गेंदबाजी की, लेकिन रोहित शर्मा का विकेट दोनों ही टीम के लिए अहम रहने वाला है।

12:03 PM, 05-Mar-2021

मेलबर्न टेस्ट के बाद से रहाणे का रिकॉर्ड

11:42 AM, 05-Mar-2021

अबतक के खेल का लेखा-जोखा

11:36 AM, 05-Mar-2021

पहला सत्र इंग्लैंड के नाम

भारत ने आज मैच के दूसरे दिन तीन विकेट और अपनी पारी का कुल चौथा विकेट गंवाया। इस सत्र में भारत ने 56 रन पर चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के तीन अहम विकेट खोए। रोहित शर्मा अब भी 32 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में भारत का स्कोर फिलहाल 80/4 है। टीम इंडिया अब भी 125 रन पीछे है।

11:28 AM, 05-Mar-2021

अजिंक्य रहाणे भी आउट

लंच से कुछ ओवर पहले कप्तान रूट ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को अटैक पर लगाया था, जिसका उन्हें फल भी मिला। अजिंक्य रहाणे को एक बेहतरीन गेंद में उन्होंने स्लिप्स में स्टोक्स द्वारा लपकवाया। अच्छी लय में नजर आ रहे अजिंक्य रहाणे 45 गेंदों में 27 रन बनाए। यह मैच में एंडरसन का दूसरा विकेट था, इससे पहले वह शुभमन को शून्य पर आउट कर चुके हैं। इसी के साथ लंच का भी एलान

11:20 AM, 05-Mar-2021

स्टोक्स को ब्रेक, बेस अटैक पर आए

बीचे कुछ ओवर्स से भारतीय टीम तेजी से रन बना रही है इसलिए इंग्लैंड ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया, लेकिन रोहित शर्मा ने नए बॉलर डोम बेस का स्वागत चौके से किया। हवाई शॉट मिड विकेट बाउंड्री में दो फिल्डर्स के बीच से चौके के लिए बाहर। लंच में अब सिर्फ 10 मिनट का ही खेल शेष है। 

11:14 AM, 05-Mar-2021

भारत ने शुरू किया आक्रामक खेल

रहाणे तेजी से 18 रन पर पहुंच गए। तीन चौके लगा चुके हैं। इंग्लैंड को नए प्लान के साथ आना होगा। 34 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 66/3 रोहित शर्मा (27) और अजिंक्य रहाणे (18)

11:03 AM, 05-Mar-2021

रहाणे के चौके से भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारतीय उपकप्तान को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी अहसास है। बतौर बल्लेबाज उनके लिए भी यह सीरीज कुछ खास नहीं रही। 10वां ओवर फेंक रहे बेन स्टोक्स को कवर्स पर लगाया चौका अजिंक्य के सकारात्मक रवैये को दिखाता है। 32 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 55/3 रोहित शर्मा (27) और अजिंक्य रहाणे (7)

10:55 AM, 05-Mar-2021

रोहित का आक्रामक चौका

एक रन के भीतर दो विकेट गंवाने के बाद अब भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी नैसर्गिक शैली में खेलना शुरू किया। यह रणनीति सही भी है। इंग्लिश गेंदबाज हावी न हो जाए इसलिए दबाव बनाना जरूरी। लीच को कवर्स के ऊपर से शानदार इनसाइड आउट शॉट

10:50 AM, 05-Mar-2021

रोहित का साथ देने पहुंचे रहाणे

भारतीय टीम मुश्किल में है। 41 रन पर तीन विकेट गिर चुके हैं। इंग्लैंड अब भी 164 रन आगे है। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर जरूर नाबाद हैं, लेकिन उन्हें एक साथ की जरूरूत है। भारतीय टीम को एक बड़ी साझेदारी चाहिए। अगर रोहित-रहाणे में से कोई आउट हो गया तो मेजबान गहरे संकट में होंगे।

10:44 AM, 05-Mar-2021
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket

करियर में 2 बार एक सीरीज में खाता नहीं खोल सके कोहली

पिछली चार पारियों में यह दूसरा मौका था, जब कोहली खाता भी नहीं खोल सके, इससे पहले 2014 में इंग्लैंड के ही खिलाफ एक सीरीज में वह दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। यानी कुल मिलाकर उनके टेस्ट करियर में यह दूसरा मौका आया, जब वह एक सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए। 2021 में बेन स्टोक्स और मोईन अली ने उन्हें शून्य पर निपटाया तो सात साल पहले लियाम प्लंकेट और जेम्स एंडरसन ने उन्हें आउट किया था।

10:36 AM, 05-Mar-2021

विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी

चार पारियों में दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए विराट कोहली। 24वें ओवर में पुजारा को गंवाने के बाद 27वें ओवर में भारतीय टीम ने अपने कप्तान को भी खो दिया। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर बेन फोक्स के दस्तानों में समां गई। बेन स्टोक्स ने मैच में इंग्लैंड की वापसी करवा दी। 27 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 41/3 रोहित शर्मा (21) और अजिंक्य रहाणे (0)
 

10:28 AM, 05-Mar-2021

पुजारा चौथी बार लीच का शिकार

10:23 AM, 05-Mar-2021

पुजारा फिर लीच का शिकार

दिन का पहला और भारतीय पारी का दूसरा विकेट गिरा। स्पिनर जैक लीच ने आते ही चेतेश्वर पुजारा को चलता किया। पुजारा इस इंग्लिश स्पिनर के खिलाफ असहज भी नजर आ रहे थे। हर बार कदमों का इस्तेमाल कर रहे थे यानी उन्हें क्रीज पर ठहरकर डिफेंस करने का आत्मविश्वास नहीं था। 66 गेंद में 17 रन बनाकर पुजारा आउट। भारत ने रिव्यू भी बेकार किया। 24 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 40/2 रोहित शर्मा (20) और विराट कोहली (0)

10:13 AM, 05-Mar-2021

बेहद धीमी गति से चल रहा खेल

भारत ने दिन की शुरुआत 24/1 से की थी। अबतक फेंके गए 11 ओवर में भारत सिर्फ 14 रन ही बना पाया है। इंग्लैंड भी कोई विकेट हासिल करने में असफल रहा। 23 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 38/1 चेतेश्वर पुजारा (16) और रोहित शर्मा (19)

10:04 AM, 05-Mar-2021

रोहित-पुजारा के बीच 111 गेंदों की साझेदारी, जो स्टेडियम पुनर्निमाण के बाद किसी जोड़ी द्वारा सबसे लंबी जुगलबंदी है। दूसरी ओर अबतक एंडरसन के फेंके नौ में से सात ओवर मेडन रहे। भारतीय बल्लेबाज खुशकिस्मत होंगे कि अधिकतर गेंदें उन्हें झेलनी ही नहीं पड़ी क्योंकि वो ऑफ स्टंप के बाहर ही थी।
 

09:56 AM, 05-Mar-2021

रोहित ने मारा दिन का पहला चौका

बेन स्टोक्स की बेकार गेंद, जिसे रोहित शर्मा सबक सिखाने से नहीं चूके। एक ललचाती ढीली फुल टॉस को बल्ले के बीचों-बीच लेकर रोहित ने कवर्स क्षेत्र में चौका लगाया। 18 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 34/1 चेतेश्वर पुजारा (15) और रोहित शर्मा (17)

09:49 AM, 05-Mar-2021

रोहित-पुजारा की संयमित शुरुआत

अबतक चार ओवर के खेल में सिर्फ संयम ही नहीं दोनों बल्लेबाजों ने सावधानी भी बरती है। चार ओवर में सिर्फ चार रन आए, जिसमें एक ओवर मेडन भी रहा। जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने अबतक अच्छी गेंदबाजी की है।

 

09:37 AM, 05-Mar-2021

एंडरनसन ने फेंका पहला ओवर

पहले ओवर से दो रन आए। पैड पर फेंकी एक लूज बॉल से एंडरसन ने दूसरे दिन की शुरुआत की। हालांकि ओवर की शेष गेंद में उन्होंने लाइन-लैंथ में वापसी की। आखिरी गेंद में तो LBW की अपील तक हुई हालांकि अंपायर प्रभावित नहीं हुए। अगला ओवर बेन स्टोक्स फेकेंगे।

09:27 AM, 05-Mar-2021

मैदान की ओर बढ़ रहे रोहित-पुजारा

धीमी शुरुआत के बाद पुजारा, रोहित से ज्यादा रन बनाकर नाबाद लौटे थे। अब दिन के दूसरे दिन का खेल शुरू होने में जब सिर्फ चंद मिनट ही शेष है तो देखना होगा कि हिटमैन कब तक खुद को रोक पाते हैं।

09:21 AM, 05-Mar-2021

आज एंडरसन से बचकर रहना होगा

दिन के शुरुआती ओवर्स में पिच की नमी एकबार भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। कल अपने पहले स्पैल में एंडरसन लगातार पांच ओवर मेडन फेंक गए थे। किसी मशीन की तरह गेंदबाजी करते हुए उन्होंने बिना कोई रन दिए एक विकेट चटकाए थे। पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट उन्होंने चटकाया। 39 की उम्र में भी गजब की एक्यूरेसी।

09:14 AM, 05-Mar-2021

रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

बीते 15 माह से विराट ने कोई शतक नहीं लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी बार नवंबर 2019 में उन्होंने सैकड़ा जड़ा था। अगर इस मैच में कोहली सेंचुरी लगाते हैं तो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 42 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

09:09 AM, 05-Mar-2021

आज विराट कोहली बना सकते हैं दो खास रिकॉर्ड

17 रन बनाते ही बतौर कप्तान टेस्ट, वनडे, टी-20) में 12 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (15440) और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878) ही उनसे आगे हैं।

09:03 AM, 05-Mar-2021

लंदन का टिकट कटाना चाहता है भारत

भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।

08:56 AM, 05-Mar-2021

अक्षर पटेल ने फिर चटकाए चार विकेट

इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले।

08:48 AM, 05-Mar-2021

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम अपने कल के स्कोर 22/1 से आगे खेलते हुए विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगी। रोहित शर्मा 8 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले गुरुवार को ही खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी।

08:43 AM, 05-Mar-2021

IND vs ENG: ऋषभ पंत-वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा दूसरा दिन, भारत के पास 89 रन की अहम बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच का दूसरा दिन है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें