इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि भारत में इंग्लैंड की सफलता में लीच अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्वान ने कहा, 'भारतीय बल्लेबाज बेहद धैर्यवान हैं, लेकिन अगर आप धैर्य रखने के लिए तैयार हैं और संयम के साथ पूरे दिन गेंदबाजी करते हैं तो आपको विकेट मिलेंगे। आपको उनके सामने बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और आपकी लय थोड़ा गड़बड़ा सकती है जो कि बुरी बात नहीं है। भारत में जिनको सफलता मिल सकती है उनमें मैं जैक लीच को भी रखूंगा। उसे सीधी गेंद करनी चाहिए। उसे मिडिल स्टंप को निशाना बनाकर गेंदबाजी करनी चाहिए। अगर जैक लीच ऐसा कर सकता है और एक छोर से लगातार गेंदबाजी करता है तो आप अपने मुख्य गेंदबाजों मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को रोटेट कर सकते हो और दूसरे स्पिनर को आक्रमण की छूट दे सकते हो।'