फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: विराट ने 2015 में ही बना ली थी भारतीय टीम को बेस्ट बनाने की योजना, इस दिग्गज ने बताई पूरी कहानी

Thu, 19 Aug 2021 04:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली ने भारत को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनाने की योजना 2015 में बनाई थी। इसका खुलासा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने किया है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने विराट कोहली और भारत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बनाने के उनके सपने के बारे में के जुड़े एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है। हाल ही में भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों विशाल अंतर से हराया था।  

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लिए 72 टेस्ट और 164 एकदिवसीय मैच खेल चुके डोनाल्ड ने क्रिकेट लाइफ स्टोरीज यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, विराट कोहली ने मुझे 2015 में बताया था जब भारत एक साल टेस्ट रैंकिंग में सातवें नंबर पर खिसक गया था, उन्होंने कैसे विदेशों में टीम को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की कल्पना की और कैसे उस टीम में बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के चलते क्रांति लाई। 

उन्होंने आगे कहा विराट कोहली ने 2015 में जो मुझसे कहा था वह आज भी याद है, उन्होंने कहा था कि भारत टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की सबसे अच्छी टीम होगी, वह गलत नहीं थे, विराट जानते थे कि वह कहां जा रहे हैं। कोहली ने कहा था, मैं चाहता हूं कि भारत दुनिया की सबसे फिट टीम हो, मैं चाहता हूं कि भारत का शुमार दुनिया का सबसे महान टेस्ट टीमों में हो, यह जानते हुए कि हम घर से बाहर खेल सकते हैं, यह जानते हुए कि हम किसी को कहीं भी हरा सकते हैं और ऐसा करने के लिए बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण होगा। 

एलन डोनाल्ड को विराट द्वारा कही गई यह बात लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिन बाद याद आई। भारत ने इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर शायद विराट कोहली के उस सपने को साकार किया है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के पास तेज गेंदबाजों की चौकड़ी थी जिसने सभी 20 विकेट आउट किए। 
विज्ञापन

इस दौरान एलन डोनाल्ड ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की जिन्होंने इस मुकाबले में इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्होंने कहा यंग बुमराह मेरे लिए ठीक है, इस बच्चे ने लंबा सफर तय किया है, आप जानते हैं वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक सनसनी की तरह है। वहीं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह एक बार फिर एक्शन में होंगे क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें