इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है, जिसके शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है। बीसीसीआई निर्देश के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच पांच से 17 फरवरी के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। दो टेस्ट के बाद टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी, जहां 24-28 के बीच तीसरा और 4-8 के बीच चौथा टेस्ट खेला जाना है। अहमदाबाद में होने वाला तीसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जिसे पिंक बॉल से खेला जाएगा। 2020 की शुरुआत में पुनर्निर्माण के बाद अपने पहले मुकाबले के लिए मोटेरा स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।
मौजूदा हालात में क्वारंटीन गाइडलाइंस के मद्देनजर पूरा क्रिकेट कार्यक्रम सिर्फ तीन सेंटर्स में ही आयोजित होगा। चेन्नई, अहमदाबाद के अलावा तीन मैच की वन-डे सीरीज की मेजबानी पुणे करेगा। कोरोना संक्रमण के बाद यह हिंदुस्तानी सरजमीं पर पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, इसके पहले मार्च में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीच में दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। कोरोना महामारी के बाद जब खेल गतिविधियां दोबारा शुरू हुई तो क्रिकेट को बंद दरवाजों के पीछे यानी खाली स्टेडियम में शुरू किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां संस्करण यूएई में बिना दर्शकों के बीच खेला गया हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्थानीय प्रशासन ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमित दी थी।
| दिन |
मैच |
जगह |
| 12 मार्च |
पहला टी-20 |
अहमदाबाद |
| 14 मार्च |
दूसरा टी-20 |
अहमदाबाद |
| 16 मार्च |
तीसरा टी-20 |
अहमदाबाद |
| 18 मार्च |
चौथा टी-20 |
अहमदाबाद |
| 20 मार्च |
पांचवां टी-20 |
अहमदाबाद |