आर अश्विन की फिटनेस को लेकर संदेह है। कूल्हे में खिंचाव के कारण उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट नहीं खेला। उन्होंने सोमवार को गेंदबाजी भी नहीं की लेकिन बुधवार को अभ्यास किया। रवींद्र जडेजा ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। अश्विन के नहीं खेलने पर जडेजा को उतारे जाने की भी संभावना है । टीम प्रबंधन ने अभी तक कुछ कहा नहीं है । अगर अश्विन नहीं खेल पाते हैं तो टीम प्रबंधन अतिरिक्त बल्लेबाज भी उतार सकता है । करुण नायर ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया है।
बेयरस्टो ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता
इस बीच इंग्लैंड के लिए जानी बेयरस्टो की फिटनेस चिंता का विषय है। बेन स्टोक्स ने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर दूसरी स्लिप में कैचिंग का अभ्यास किया। गेंदबाज के तौर पर उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है क्योंकि घरेलू टी-20 चैंपियनशिप में वह सिर्फ विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में डरहम के लिए खेले।
तेज गेंदबाज वोक्स ने भी फिटनेस कारणों से अभ्यास नहीं किया। उनके बारे में फैसला मैच वाले दिन ही लिया जाएगा। बेयरस्टो के कवर के तौर पर बल्लेबाज जेम्स विंस को बुलाया गया है। इंग्लैंड की चिंता शीर्षक्रम का प्रदर्शन भी है । कीटोन जेनिंग्स पांच पारियों में 94 रन ही बना सके हैं। उनकी जगह जेम्स विंस को उतारा जा सकता है । कुक भी फॉर्म में नहीं है जिन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश् राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान) , एलिस्टियर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जानी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस।