भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
यह टीम इंडिया की टेस्ट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े में 372 रन से हराया था। वहीं, ओवरऑल यह टेस्ट में किसी टीम की रनों के अंतर से आठवीं सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में इस मामले में सबसी बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में 675 रन से हराया था। वहीं, इंग्लैंड की यह टेस्ट में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से ओवल में 1934 में 562 रन से हार चुका है।
टेस्ट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
| टीम |
जीत का
अंतर |
खिलाफ |
मैदान |
साल |
| इंग्लैंड |
675 रन |
ऑस्ट्रेलिया |
ब्रिस्बेन |
1928 |
| ऑस्ट्रेलिया |
562 रन |
इंग्लैंड |
ओवल |
1934 |
| बांग्लादेश |
546 रन |
अफगानिस्तान |
मीरपुर |
2023 |
| ऑस्ट्रेलिया |
530 रन |
दक्षिण अफ्रीका |
मेलबर्न |
1911 |
| दक्षिण अफ्रीका |
492 रन |
ऑस्ट्रेलिया |
जोहानिसबर्ग |
2018 |
| ऑस्ट्रेलिया |
491 रन |
पाकिस्तान |
पर्थ |
2004 |
| श्रीलंका |
465 रन |
बांग्लादेश |
चटोग्राम |
2009 |
| भारत |
434 रन |
इंग्लैंड |
राजकोट |
2024 |
| वेस्टइंडीज |
425 रन |
इंग्लैंड |
मैनचेस्टर |
1976 |
| न्यूजीलैंड |
423 रन |
श्रीलंका |
क्राइस्टचर्च |
2018 |
यह बेन स्टोक्स के टेस्ट कप्तान बनने के बाद से सिर्फ दूसरी बार है जब इंग्लैंड की टीम लगातार दो टेस्ट मुकाबले हारी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में एजबेस्टन और लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो टेस्ट में हराया था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 22 टेस्ट खेले हैं। इसमें से एक मैच 2020 में भी है। तब वह अस्थाई रूप से कप्तान थे। 2022 में स्टोक्स को पूर्णत: टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। 22 में से इंग्लैंड ने 14 मैच जीते हैं, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है।
टेस्ट में रनों के अंतर से इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार
हार का
अंतर |
खिलाफ |
जगह |
साल |
| 562 |
ऑस्ट्रेलिया |
ओवल |
1934 |
| 434 |
भारत |
राजकोट |
2024 |
| 425 |
वेस्टइंडीज |
मैनचेस्टर |
1976 |
| 409 |
ऑस्ट्रेलिया |
लॉर्ड्स |
1948 |
| 405 |
ऑस्ट्रेलिया |
लॉर्ड्स |
2015 |
रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 112 रन की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए पांच विकेट झटके। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वह किसी एक टेस्ट में शतक लगाने वाले और पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। वह पहले भी 2022 में ऐसा कर चुके हैं। इस लिस्ट में वीनू मांकड़, पॉली उमरीगर और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट में शतक और पारी में 5 विकेट
| खिलाड़ी |
रन
बनाए |
गेंदबाजी
प्रदर्शन |
खिलाफ |
साल |
| वीनू मांकड़ |
184 |
5/196 |
इंग्लैंड |
1952 |
| पॉली उमरीगर |
172* |
5/107 |
वेस्टइंडीज |
1962 |
| आर अश्विन |
103 |
5/156 |
वेस्टइंडीज |
2011 |
| आर अश्विन |
113 |
7/83 |
वेस्टइंडीज |
2016 |
| आर अश्विन |
106 |
5/43 |
इंग्लैंड |
2021 |
| रवींद्र जडेजा |
175* |
5/41 |
श्रीलंका |
2022 |
| रवींद्र जडेजा |
112 |
5/41 |
इंग्लैंड |
2024 |