फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर-पार की लडाई: कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल वनडे लाइव

Sun, 28 Mar 2021 08:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत ने पहले वनडे में 66 रन से मारा था मैदान
  • दूसरे मैच में इंग्लैंड की छह विकेट से धमाकेदार जीत
  • अब रविवार को होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल कर वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी कर दी। अब श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मुकाबले में ही विजेता का फैसला होगा। जीत के बाद जोश से लबरेज अंग्रेज वनडे सीरीज कब्जाकर अपनी इज्जत बचाना चाहेंगे तो हार के बाद टीम इंडिया जख्मी शेर की तरह पलटवार करने को बेकरार होगी।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच

सीरीज का निर्णायक मुकाबला 28 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव मुमकिन हैं। जबकि इंग्लिश टीम शायद ही विजयी संयोजन से छेड़छाड़ करना चाहेगी।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

सीरीज के सारे मैच दूधिया रोशनी में ही खेले जा रहे हैं। दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और पहली गेंद 1:30 बजे फेंकी जाएगी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। हर मैच में पिच जबरदस्त रन उगल रही है। बाउंस, स्विंग के साथ यहां चौके-छक्के की बारिश होना तय है।

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉग इन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें