सीरीज का निर्णायक मुकाबला 28 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव मुमकिन हैं। जबकि इंग्लिश टीम शायद ही विजयी संयोजन से छेड़छाड़ करना चाहेगी।
सीरीज के सारे मैच दूधिया रोशनी में ही खेले जा रहे हैं। दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और पहली गेंद 1:30 बजे फेंकी जाएगी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। हर मैच में पिच जबरदस्त रन उगल रही है। बाउंस, स्विंग के साथ यहां चौके-छक्के की बारिश होना तय है।
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए
अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉग इन करें।