फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक रिकॉर्ड: केएल राहुल फिर फ्लॉप, पिछली चार पारियों में तीसरी बार शून्य पर आउट

Wed, 17 Mar 2021 09:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : social media
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे। टीम प्रबंधन ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में भरोसा जताते हुए तीसरी बार ओपनिंग करने का मौका दिया लेकिन उस मौके को भुनाने में वह सफल नहीं रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
राहुल लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने बोल्ड कर चलता किया। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पिछली चार पारियों में तीन बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली, केएल राहुल - फोटो : social media
इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन पारियों में राहुल ने 1, 0, 0 रन बनाए हैं। वह किसी एक सीरीज/टूर्नामेंट में सर्वाधिक शून्य पर आउट होने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (2 बार) और बल्लेबाज अंबाती रायुडू (2 बार) की बराबरी की।
विज्ञापन

4 of 4
अंबाती रायुडू
 नेहरा 2010 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में दो बार शून्य पर आउट हुए थे जबकि रायुडू साल 2015 में घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें