Ind (India) vs Eng (England 2nd ODI Live Score News: पुणे में खेले गए दूसरे वनडे को जीतते हुए इंग्लैड ने न सिर्फ वनडे सीरीज को 1-1 की बराबरी में खड़ा कर दिया बल्कि बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भारत ने टॉस गंवाकर निर्धारित 50 ओवर्स में 336/6 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड ने 39 गेंद पहले ही छह विकेट पर 337 रन बनाकर भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।
यहां से भारत की जीत असंभव है। खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए हैं। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 320/4 लिविंगस्टोन (26) और डेविड मलान (6)
भुवी और प्रसिद्ध कृष्णा के सफल ओवर्स के बाद विराट की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। 38वां ओवर क्रुणाल पांड्या को दिया फिर 39वां कुलदीप यादव को। दोनों ही गेंदबाजों ने 7-7 रन लुटाकर उस दबाव को भी कम कर दिया, जो बना था। 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 303/4 लिविंगस्टोन (12) और डेविड मलान (4)
लगातार दो गेंद में दो विकेट। 124 रन बनाकर खेल रहे जॉनी एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला। सीधा विराट कोहली के हाथ में कैच दे बैठे।
प्रसिद्ध कृष्णा भी रन नहीं रोक पाए। उनके ओवर में भी एक छक्का और दो चौका। इंग्लैंड अब तेजी से जीत की ओर बढ़ता हुआ।
32वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ सिंगल चुराते हुए बेन स्टोक्स ने 21वां अर्धशतक लगाया। 40 गेंदों में यह पचासा आया।
अब 120 गेंदों में 143 रन चाहिए। 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 194/1 जॉनी बेयरस्टो (95) और बेन स्टोक्स (39)
पहला विकेट गिरने के बाद अब दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 70 गेंद में 70 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब 132 गेंदों में 157 रन चाहिए। भारत को हर हाल में पार्टनरशिप तोड़ना होगा।
स्टोक्स आउट नजर आ रहे थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया।
21.6 ओवर में क्रुणाल को स्टोक्स ने छक्का मारा था। अगला ओवर फेंक रहे प्रसिद्ध कृष्णा की पहली और तीसरी गेंद में बेयरस्टो ने चौका मारा। यानी पिछली चार गेंद में 14 रन।
20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 128/1 जॉनी बेयरस्टो (56) और बेन स्टोक्स (14)
जॉनी बेयरस्टो ने छक्के से पूरा किया अर्धशतक।
जॉनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी। शार्दुल ठाकुर के ओवर की पहली दो गेंद में दो लगातार छक्के लगाए। दोनों के बीच एक और शतकीय साझेदारी। 16 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 102/0 जॉनी बेयरस्टो (44) और जेसन रॉय (55)
जॉनी बेयरस्टो 21 गेंदों में 19 और जेसन रॉय 39 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं
केएल राहुल के शतक, विराट कोहली, ऋषभ पंत के अर्धशतक के बाद हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बटोर रहे हैं। चौके-छक्के लगा रहे हैं।
पहली ही गेंद पर हार्दिक ने छक्का मारा और तीसरी पर दूसरा छक्का। चार गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 294/4 हार्दिक पांड्या (13) और ऋषभ पंत (70)
टॉम करन को विकेट मिला। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल को डीप मिड विकेट क्षेत्र में छक्का लगाने के प्रयास में टॉपले द्वारा लपके गए। 114 गेंद की इस पारी में सात चौके और दो छक्के भी शामिल थे।
108 गेंदों में राहुल ने सैकड़ा जमाया। पहले विराट कोहली के साथ साझेदारी की फिर ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। सिग्नेचर स्टाइल में दोनों कान बंदकर शतक का जश्न
22 रन का बड़ा ओवर। एक बार फिर अंपायर ने ऋषभ को आउट दिया, जिसे रिव्यू के बाद वापस लेना पड़ा। महज 28 गेंदों में पंत की तूफानी फिफ्टी। केएल राहुल शतक से तीन रन दूर। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 247/3 केएल राहुल (97) और ऋषभ पंत (50)
ऋषभ पंत ने चौके से टीम का दोहरा शतक पूरा किया। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 203/3 केएल राहुल (82) और ऋषभ पंत (22)
विराट के आउट होने के बाद रनगति में गिरावट आई है, लेकिन दोनों बल्लेबाज तेजी से गियर बदलने में माहिर। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 176/3 केएल राहुल (71) और ऋषभ पंत (7)
29वें ओवर में विराट-राहुल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी। 119 बॉल में 100 रन की पार्टनरशिप में विराट ने फिफ्टी भी ठोकी। राहुल भी करीब
सीरीज के लगातार दूसरे वन-डे में किंग कोहली का अर्धशतक। 62 गेंदों में उन्होंने करियर की 62वीं फिफ्टी पूरी की।
केएल ने गेंद बहुत जल्द पढ़ ली थी। क्रीज का जबरदस्त इस्तेमाल। पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच में राहुल ने चौका मारा। जबरदस्त टाइमिंग और उससे लाजवाब प्लेसमेंट।
13वें ओवर में टीम का अर्धशतक पूरा हुआ है हालांकि दोनों ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा का विकेट गिर चुका है।
दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था। विराट ने ऊपरी क्रम में आकर 56 रन बनाए थे तो लोकेश राहुल ने विपरित हालातों में 43 गेंद में 62 रन बनाए थे।
दो ओवर के बीच चार गेंद खेलने के बाद विराट कोहली के बल्ले से पहला चौका आया। इस बार भी गेंदबाज सैम करन। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 24/1 रोहित शर्मा (13) और विराट कोहली (6)
चार ओवर में महज 9 रन के भीतर पहला विकेट गंवाने के बाद भारतीय कप्तान कोहली अपनी पसंदीदा जगह तीसरे नंबर पर आए हैं।
6 फीट सात इंच लंबे रीस टॉपले नई गेंद के साथ सैम करन के दूसरे जोड़ीदार हैं। दोनों में से कौन भारत की सलामी जोड़ी को तोड़ेगा? दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 6/0 रोहित शर्मा (2) और शिखर धवन (4)
भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी का सामना करने के लिए सैम करन भी पूरी तरह तैयार हैं, जो पहला ओवर फेंक रहे हैं।
चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए कप्तान मॉर्गन की टीम में कई बदलाव हुए हैं। टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान, लिविंगस्टोन और टॉपले प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इयोन मॉर्गन के साथ-साथ चोटिल सैम बिलिंग्स और मार्क वुड टीम का हिस्सा नहीं है।
श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है। वह बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जिससे केएल राहुल से अतिरिक्त दबाव हटेगा।
मॉर्गन की जगह पर 27 वर्षीय बल्लेबाज लिएम लिविंगस्टोन अपना वनडे डेब्यू करेंगे। यही नहीं चोटिल सैम बिलिंग्स की जगह पर डेविड मलान को भी मौका मिल सकता है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पुणे में आज खेले जाने वाले दूसरे वनडे को जीतते ही भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी तो दूसरी ओर मेहमान इंग्लैंड हर हाल में वापसी करना चाहेंगे क्योंकि यह मुकाबला करो या मरो का है।