चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को इशांत शर्मा ने तोड़ा और टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (13) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जेनिंग्स को आउट करने बाद इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (17) को भी अपना शिकार बनाया। शर्मा ने कुक को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
25वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान जो रूट (13) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अगली ही ओवर (26वें) की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने ओलिवर पोप (16) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट ने पोप का शानदार कैच पकड़ा।
यहां से जोस बटलर और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड की पारी को काफी आगे तक ले गया लेकिन 83वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें LBW आउट किया। बटलर 176 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 106 की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट इंरनेशनल का पहला शतक है। उन्होंने 148 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
पांचवें विकेट लिए बटलर और स्टोक्स के बीच 169 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (0) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद 85वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने क्रिस वोक्स (4) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके बाद 86वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने बेन स्टोक्स को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 187 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। 97वेें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड (20) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। टीम इंडिया की तरफ से बुमराह के अलावा इशांत शर्मा ने 2, जबकि मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किए।
मेजबान इंग्लैड ने चौथे दिन की बल्लेबाजी 9 ओवर 23/0 से आगे खेलना शुरू किया। इससे पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली (103) की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।