फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? अगले चार दिन ऐसे रहेंगे मौसम के हालात

Fri, 10 Aug 2018 01:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lords rain
विज्ञापन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स ग्राउंड पर पहले दिन इंद्र देव इस तरह मेहरबान रहे कि न कोई गेंद फेंकी जा सकी और न ही टॉस हो सका। मैच ऑफिशियल्स ने पहले दिन बारिश के चलते जल्दी लंच लिया। मगर बारिश नहीं थमी और फिर टी ब्रेक के 45 मिनट बाद मैच ऑफिशियल्स ने दो बार निरिक्षण के बाद पहले दिन का खेल रद्द घोषित किया।

विज्ञापन


अगले चार दिनों में टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर पाएगी या नहीं, इस पर भी संदेह की स्थिति बनी हुई है। चलिए आपको बताते हैं कि अगले चार दिनों में मौसम के हाल क्या रहने वाले हैं:

दूसरे दिन ऐसा रहेगा मौसम

लॉर्ड्स
शुक्रवार को भी मैच का शुरू होना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि मौसम के हाल गुरुवार जैसे रहने की उम्मीद है। शुक्रवार की दोपहर बारिश होने का अनुमान है और रिमझिम बारिश शाम तक जारी रह सकती है। वैसे, लॉर्ड्स में पिछले कई समय से गर्मी थी, लेकिन बारिश के कारण ठंड बढ़ने की उम्मीद हो चली है।

तीसरे दिन के मौसम का हाल

लॉर्ड्स
शनिवार को क्रिकेट अच्छे से खेला जा सकता है। तीसरे दिन बारिश का अनुमान नहीं है। मगर रात 11 बजे से बारिश हो सकती है। मौसम 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। 

चौथे दिन भी खेल होगा प्रभावित

लॉर्ड्स
क्रिकेट फैंस के सुपर संडे पर पानी फिर सकता है। रुक-रुक कर दिनभर बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, खेल छोटे-छोटे अंतराल में खेले जाने की उम्मीद है, लेकिन बारिश का आना संभव माना जा रहा है।
विज्ञापन

पांचवें दिन होगा असली मुकाबला

लॉर्ड्स
सोमवार का दिन इंग्लैंड के आम दिनों जैसा होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पूरे दिन बारिश की संभावना न के बराबर है। थोड़ी गर्मी और अच्छा खेल दिखने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें