भुवनेश्वर कुमार ने मैच में दूसरा और इंग्लैंड का नौवां खिलाड़ी आउट किया। आदिल रशीद बिना खाता खोले लौटे। 40 ओवर का खेल खत्म। इंग्लैंड का स्कोर 243/9 मार्क वुड (1) और टॉम करन (4)
मोईन अली 37 गेंद में 30 रन बनाकर आउट। यह मैच में भुवनेश्वर कुमार का पहला विकेट है, अच्छी गेंदबाजी के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
इंग्लैंड अभी भी मैच में बना हुआ है। जीत भी सकता है बशर्ते विकेट नहीं गंवाए क्योंकि उसे जीत के लिए अब भी 90 गेंद में 92 रन चाहिए। मोईन अली और सैम करन क्रीज पर टिके हैं।
इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में श्रेयस अय्यर अपना कंधा चोटिल कर बैठे। शार्दुल ठाकुर के ओवर की चौथी गेंद पर एक तेज शॉट को उन्होंने रोका, लेकिन इस दौरान वह अपना कंधा चोटिल कर बैठे। चोटिल होने के बाद वह तकलीफ में नजर आए जिसके तुरंत बाद मैदान के अंदर फीजियो भागते हुए अंदर आए। चोट गंभीर होने की वजह ले अय्यर को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
जॉनी बेयरस्टो शतक से चूके। 22.1 ओवर में छक्का लगाने की फिराक में कैच आउट। पिछले दो-तीन ओवर से रन नहीं आ रहे थे, इसलिए बेयरस्टो ने ऑफ स्टंप पर फेंकी गई हार्ड लैंथ बॉल को पुल करना चाहा, गेंद बल्ले पर चढ़ी नहीं और कुलदीप यादव ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इंग्लैंड अब पूरी तरह बैकफुट पर।
कुलदीप यादव विकेट लेने की फिराक में गेंद को ज्यादा फ्लाइट करवा रहे, जो बल्लेबाजों के लिए खुले मौके जैसा। मॉर्गन ने छक्का तो बेयरस्टो ने चौका मारा। ओवर से कुल 12 रन। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 157/2 जॉनी बेयरस्टो (91) और इयोन मॉर्गन (9)
पिछले तीन ओवर में विकेट के साथ सिर्फ 8 रन ही आए हैं। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 145/2 जॉनी बेयरस्टो (86) और इयोन मॉर्गन (2)
इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। क्रुणाल पांड्या को उनके तीसरे ओवर में 15 रन के लिए भेजा। चौथी और पांचवीं गेंद में लगातार दो छक्के। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 122/0 जॉनी बेयरस्टो (74) और जेसन रॉय (40)
भुवी के खिलाफ इंग्लैंड ने पहली बार चांस लिया। रॉय ने चौका मारा। ओवर से कुल पांच रन। सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 51/0 जॉनी बेयरस्टो (28) और जेसन रॉय (15)
3.5 और 3.6 ओवर में जेसन रॉय ने दो लगातार चौके जमाए। कृष्णा गेंद को ऊपर फेंक रहे हैं, ताकि स्विंग मिले। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 21/0 जॉनी बेयरस्टो (3) और जेसन रॉय (11)
दूसरी छोर से भुवनेश्वर कुमार का आक्रमण जारी। तीन ओवर में अबतक एक भी चौका इंग्लिश खिलाड़ियों के बल्ले से नहीं निकला है।
भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कसी शुरुआत। पहले ओवर में सिर्फ दो ही रन दिए। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो दोनों ही धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।
तीन पेसर भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर के साथ उतरा भारत विकेट से मदद मिलने पर हार्दिक पांड्या को भी जल्द से जल्द अटैक में लाना चाहेगा।
बतौर डेब्यूटेंट खिलाड़ी भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने क्रुणाल पांड्या। महज 26 गेंद में यह पचासा आया।
पांच चौके लगा चुके क्रुणाल पांड्या ने टॉम करन को अपने डेब्यू पर पहला छक्का मारा। 47वें ओवर में एक छक्के के साथ कुल 11 रन आए। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 271/5 केएल राहुल (39) और क्रुणाल पांड्या (38)
दोनों बल्लेबाजों के बीच तेज और जरूरी साझेदारी। क्रुणाल पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी से बेहतरीन फॉर्म लेकर लौट रहे हैं तो केएल राहुल के शॉट्स बता रहे हैं कि वो भी फॉर्म में लौट रहे हैं।
भारत के लिहाज से एक और बड़ा ओवर। टॉम करन ने दो चौके खाए और 12 रन लुटाए। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 250/5 केएल राहुल (31) और क्रुणाल पांड्या (25)
आदिल रशीद के इस ओवर से 13 रन आए। तीसरी गेंद पर राहुल से छक्का खाने के बाद अपनी लाइन-लैंथ से भटके। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 238/5 केएल राहुल (25) और क्रुणाल पांड्या (19)
सैम करन अपना आखिरी ओवर फेंक रहे थे, अबतक काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे करन का क्रुणाल ने रिकॉर्ड बिगाड़ दिया। तीसरी,चौथी और छठी गेंद को बाउंड्री के पार किया। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 218/5 केएल राहुल (13) और क्रुणाल पांड्या (13)
39.4 ओवर में लगाए इस छक्के से राहुल का खोया आत्मविश्वास भी लौटेगा। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 205/4 केएल राहुल (13) और हार्दिक पांड्या (1)
दूसरे पावरप्ले का अंतिम ओवर शुरू होने वाला है। 38 ओवर में भारत का स्कोर 197/4
धीमी शुरुआत अब विशाल स्कोर की ओर बढ़ चुकी है।
शिखर धवन को जीवनदान। आदिल रशीद ने पूरी तरह फंसा लिया था। डिप मिड विकेट पर मोईन अली ने एक आसान मौका गंवाया।
लेग स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली की कमजोरी जगजाहिर है। शिखर धवन भी इनके खिलाफ ज्यादा सहज नहीं होते। कप्तान मॉर्गन ने आदिल रशीद को आक्रमण पर लगाया है।
शिखर धवन 67 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
रोहित शर्मा जिस ओवर में आउट हुए थे उसकी आखिरी बॉल पर शिखर ने चौका जड़ा। अगले ओवर्स में बाउंड्री तो नहीं आई, लेकिन विराट के साथ वह सिंगल-डबल्स लेकर स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 83/1 शिखर धवन (43) और विराट कोहली (10)
भारत स्कोर 51/0 शिखर धवन 27 तो रोहित शर्मा 23 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लिश गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन अबतक विकेट नहीं निकाल पाए, इस जोड़ी को वापस नहीं भेज पाए।
10 ओवर का खेल खत्म हो गया। धीमी शुरुआत को भारतीय बल्लेबाज सुधारने में लगे हैं। रोहित और शिखर दोनों ही क्रीज पर अब सेट हो चुके हैं।
छह ओवर में स्कोर सिर्फ 15 रन ही है।
शिखर धवन छह और रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0
मार्क वुड की शॉर्ट गेंद को सजा देने में गब्बर ने कोई चूक नहीं की। तीन ओवर के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन हो चुका है।
मार्क वुड के बाद दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए, जिसमें तीन सिंगल्स आए।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मोर्चा संभाल लिया है। पहला ओवर तेज गेंदबाज मार्क वुड लेकर आए हैं। क्रिस जॉर्डन की गैरमौजूदगी में उनपर जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।
भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर हैं। पहले मेहमान देश का राष्ट्रगान बजेगा फिर भारत की बारी।
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, मोईन अली, सैम करन, टॉम करन, आदिल राशिद, मार्क वुड
ऋषभ पंत टीम से बाहर हुए हैं। कुलदीप यादव को मैच में मौका मिला है।
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला है। पिच रन बनाने के लिए अच्छी है।
मैच शुरू होने से पहले इन दो भारतीय खिलाड़ियों को कैप सौंप दी गई है, इसका मतलब साफ है कि दोनों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। भारत की प्लेइंग इलेवन टॉस के बाद ही पता लग पाएगी।
2017 में भारत और इंग्लैंड की टीमें जब पुणे में पिछली बार भिड़ी थीं, तब भारत ने 351 के टारगेट को हासिल किया था। लोकल ब्वॉय केदार जाधव का बल्ला जमकर बोला था।