मयंक अग्रवाल और केएल राहुल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से इस ट्रेनिंग मैच की कई तस्वीरें शेयर की है। मुकाबले के शुरुआती हिस्से में बारिश ने खलल डाला। फिर बादल हटते ही मैच दोबारा शुरु हुआ। रणजीतसिंहजी XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 235 रन बनाए। कप्तान राहुल ने 66 गेंद में 83 रन बनाए। पारी की शुरुआत शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने की थी।
पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जवाब में कोहली की नायडू XI ने 26 गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैदान मार लिया। युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। विराट कोहली ने 58 गेंदों में 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए कंगारुओं को चेतावनी दे डाली। बताते चलें कि दौरे में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन-डे, इतने ही टी-20 और फिर चार टेस्ट मैच खेलने हैं।