फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी नौ गेंदों में पलटा मैच का पासा, वरना टीम इंडिया हार जाती नागपुर वन-डे

Wed, 06 Mar 2019 10:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कप्तान विराट कोहली के लाजवाब शतक के बाद स्पिनर्स ने बीच के ओवर्स और तेज गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में कमाल दिखाया जिससे भारत ने मंगलवार को नागपुर में उतार-चढ़ाव से भरे दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर आठ रन की रोमांचक जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

2 of 6
विजय शंकर
भले ही ऑस्ट्रेलिया नागपुर में (तीन बार) भारत को कभी हरा नहीं पाया हो, लेकिन कल खेला गया मैच रोलर कॉस्टर की तरह था। कभी टीम इंडिया हावी दिखती तो कभी ऑस्ट्रेलिया पलटवार करता। मैच के अंतिम ओवर्स में कंगारुओं को जीत के लिए सिर्फ 11 रन की दरकार थी।
विज्ञापन

3 of 6
हर किसी को को यही लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, क्योंकि उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस हाफ सेंचुरी जड़ चुके थे और अभी भी क्रीज पर सुरक्षित थे। हर किसी को यही लग रहा था कि आखिरी ओवर स्पिनर केदार जाधव करेंगे। मैच में वे 8 ओवर्स कर चुके थे, जहां महज 33 रन देकर उस्मान ख्वाजा जैसा बड़ा विकेट भी चटकाया था।

4 of 6
हालांकि उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब विराट ने धोनी-रोहित के साथ सलाह-मशविरा कर आखिरी ओवर की जिम्मेदारी युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर को सौंपी। स्टोइनिस स्ट्राइक पर थे। इससे पहले इस मैच में विजय शंकर ने सिर्फ 1 ही ओवर फेंका था वह ऑस्ट्रेलिया पारी का 10वां ओवर था। उस ओवर में उन्हें (4 1 4 0 4 0) 13 रन पड़े थे। मगर इस बार विजय शंकर ने टीम के भरोसे पर खरा उतरकर यह मैच 8 रन से भारत की झोली में डाल दिया। 

अगली स्लाइड में जानिए कैसा था आखिरी 9 गेंद का रोमांच... 
विज्ञापन

5 of 6

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 48वें ओवर में महज एक रन देकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था। अब ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों में 20 रन की दरकार थी। विराट ने यह ओवर मोहम्मद शमी को थमाया।

48.1: स्टोइनिस को मोहम्मद शमी, कोई रन नहीं: बैक ऑफ अ लैंथ पढ़ने में स्टोइनिस पूरी तरह नाकाम। बल्लेबाज रूम बनाकर खेलना चाहते थे। 
48.2: स्टोइनिस को मोहम्मद शमी, 2 रन: एक और बैक ऑफ द लैंथ। बल्लेबाज ने बैकवर्थ स्क्वैयर लेग में रन चुराकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
48.3: मोहम्मद शमी एक बार फिर स्टोइनिस को। 2 रन।
48.4: लियोन को मोहम्मद शमी, 1 रन। शॉर्ट आउटसाइड ऑफ स्टंप बॉल। डीप पॉइंट पर खेलते हुए लियोन सिर्फ एक ही रन चुरा पाए।

मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, कंगारू बल्लेबाजों को बांध कर रखा हुआ है। पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस स्ट्राइक में हैं उन्हें इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाना ही होगा।
49.5: शमी की एक और अच्छी गेंद। 1 रन। लेग साइड की ओर एंगल लेती हुई बैक ऑफ द लैंथ पर स्टोइनिस फिर से कुछ नहीं कर पाए।

अब 7 गेंदों में 15 रन की दरकार: स्ट्राइक पर नाथन लियोन, इस गेंद पर लियोन को बड़ा शॉट लगाना ही होगा, क्योंकि सिंगल लेते ही अगले ओवर में स्ट्राइक से फिर स्टोइनिस वंचित रह जाएंगे।

48.6: लियोन को शमी। चार रन, फुल टॉस गेंद जो लेग साइड पर थी, उसपर लियोन बल्ला घुमाने में कामयाब रहे। ओवर में 9 रन

अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे अंतिम 6 गेंदों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन बनाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

49.1: स्टोइनिस को विजय शंकर, आउट :LBW! सीम पर फेंकी हुई गेंद, स्टोइनिस इसे पढ़ने में नाकाम। गेंद सीधा उनके पिछले पैर से जा टकराई। गेंद बिल्कुल विकेट के सामने। विजय और एमएस धोनी की अपील को अंपायर ने भी स्वीकार और स्टोइनिस आउट। स्टोइनिस ने यहां रिव्यू मांगा है, शायद गेंद पैर पर टकराने से पहले उनके बैट से लगी है। लेकिन अल्ट्रा ऐज पर ऐसा कुछ भी नहीं दिखा। अब हॉक आइ की बारी, अंपायर ने इसे आउट दिया है। अंपायर कॉल्स आउट, स्टोइनिस (52) वापस लौटते हुए। 

49.2: शंकर एडम जंपा को, 2 रन। अब 4 बॉल बाकी और जीत के लिए 9 रन। 
49.3: शंकर एक बार फिर जाम्पा को, OUT बोल्ड! विजय शंकर ने कर दिखाया। इस बार शानदार सटीक यॉर्कर बॉल, बिल्कुल ब्लॉकहॉल में। जंपा इस गेंद को रोक नहीं पाए। गेंद सीधे मिडल स्टंप पर जा लगी। भारत ने 8 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया। यह भारत की 500वीं वनडे जीत भी है। टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक लम्हा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें