फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: अगर नहीं थमा बारिश का कहर तो फिर फाइनल में कौन पहुंचेगा?

Thu, 20 Jul 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
बारिश ने डाला खलल - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड के डर्बी में खेला जाना है। मगर भारी बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो मैच शुरू होने के बारे में सस्पेंस अगले दो घंटों के बाद ही हट पाएगा। अगर बारिश रुकती है तो मैच में ओवरों की संख्या घटाई जाएगी। अगर ओवरों की संख्या घटाने के बाद मैच रुका तो कल उसी के आगे से मुकाबला शुरू होगा।
विज्ञापन



बहरहाल, अगर आज बारिश के कारण मैच शुरू नहीं होता है तो कल यानी शुक्रवार को मैच खेला जाएगा क्योंकि दोनों सेमीफाइनल व फाइनल के लिए एक दिन रिजर्व-डे के रूप में रखा गया है। अगर दोनों ही दिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं होता है तो फिर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने का ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा और वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसी सूरत में 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और फैंस मैच शुरू होने की उम्मीद करेंगे। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और वो बारिश से निराश होकर घर नहीं लौटना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें