फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में फंसी बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, CID ने भेजा नोटिस

Thu, 20 Jul 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
सीआईडी ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पश्चिम बंगाल से बीजेपी राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को नोटिस भेजा है। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली पर कथित तौर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग का आरोप है। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए सीआईडी ने गांगुली को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
CID sends notice to BJP MP Roopa Ganguly in an alleged child trafficking case. — ANI (@ANI_news) 20 July 2017 चाइल्ड टैफिकिंग मामले में बीजेपी नेता रूपा गांगुली के अलावा कैलाश विजयवर्गीय और जूही चौधरी का नाम भी शामिल है। बता दें कि इस मामले में बीजेपी नेताओं का नाम आने के बाद जलपाईगुड़ी में युवा तृणमूल कांग्रेस कर कैलाश विजयवर्गीय का पुताला भी जलाया था। कांग्रेस ने आरोपी बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की थी। कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली दोनों ही केंद्रीय नेता हैं। इस वजह से बीजेपी के लिए बंगाल में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।  

गौरतलब है कि सांसद रूपा गांगुली पर दूसरी ओर उनके रेप वाले बयान को लेकर भी उनके खिलाफ 15 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी ।  एक महिला की शिकायत पर रूपा गांगुली के खिलाफ नॉर्थ 24 परगना जिले में मामला दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला की शिकायत पर कोलकाता के निमता पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



 दरअसल मामला यह था कि भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया था। रूपा गांगुली ने कहा था कि जो पार्टियां पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार का समर्थन कर रही हैं, वे अपनी बहू-बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें उनका रेप हो जाएगा।

उन्होंने कहा था कि मैं सभी पार्टियों और ममता सरकार का समर्थन करने वालों से कहूंगी कि अपनी बहु-बेटियों को बिना ममता सरकार का समर्थन लिए 15 दिन के लिए बंगाल भेज दें और अगर वे बिना रेप का शिकार हुए वापस लौट जाएं तो मैं देखूंगी और अपना बयान वापस ले लूंगी। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें