2018-19 में हुई पिछली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को जीतने वाली टीम इंडिया एडीलेड में आज से शुरू रहे पहले टेस्ट में भी पूरी ताकत लगा देगी। भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होेने वाले इस मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा आज ही हो गई। केेएल राहु, ऋषभ पंत, शुभमन गिल को बाहर बिठाया गया है। यानी सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ संभालेंगे। विकेटकीपिंग ऋधिमान साहा करेंगे। ये सारा एक्शन सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और टेन-3 में देखने को मिलेगा।
Sony Liv में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं।