फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 09 Jun 2019 06:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aus vs ind
विज्ञापन

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला दो चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा। लंदन के द ओवल में होने वाले मुकाबले में 5 बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया और दो बार की विश्व विजेता इंडिया आमने-सामने होगी।

विज्ञापन


अब तक ऑस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है वहीं इंडिया ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एकलौते मैच में बाजी मारी थी।

दिग्गजों से भरी दोनों ही टीमें जीत के साथ अंक तालिका में खुद को मजबूत करना चाहेंगी जिसकी वजह से आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में आईए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते।
 

मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का 14वां मुकाबला 9 जून (रविवार) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

ind vs aus
यह रोमांचक मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

ind vs aus
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

aus v ind
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

ind vs aus
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, एम स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, एडम जम्पा, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर-नाइल, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, शॉन मार्श, जेसन बेहरेनडोर्फ, केन रिचर्डसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें