पूनम यादव ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे ने तीन और राजेश्ववरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन एलिसा हेली ने बनाए जबकि एश्ले गार्डनर 34 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत ने लगातार तीसरी बार अपना पहला मैच जीता। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 132 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया केवल 115 रन ही बना पाया। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में इस जीत से भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शिखा पांडे ने आखिरी ओवर में एश्ले गार्डनर को आउट करके भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, 36 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका खेल खत्म हुआ। अब यहां से चार गेंदों में 20 रन चाहिए।
पूनम यादव अपना आखिरी ओवर लेकर आईं। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने गार्डरन को बोल्ड कर दिया लेकिन यह गेंद दो बार टप्पा खाने की वजह से नो बॉल करार दी गई। हालांकि फ्री हिट पर ऑस्ट्रेलिया को केवल एक रन मिला। ओवर से चार रन आए। पूनम यादव ने 19 रन देकर चार विकेट से अपना स्पैल पूरा किया। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 106/7, एश्ले गार्डनर (29) और डेलिसा किम्मिंस (3) अब मेजबान टीम को 12 गेंदों में 27 रन की जरूरत
17वां ओवर शिखा पांडेय लेकर आईं। एक बार फिर विकेट के पीछे तानिया भाटिया जबरदस्त स्टंपिंग की। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 102/7, एश्ले गार्डनर (28) और डेलिसा किम्मिंस (1)
15वें ओवर की पहली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर ने चौका लगाया। इस ओवर में रेड्डी ने केवल नौ रन दिए। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर ने छक्का लगाया। इस ओवर से 16 रन आए। अगर यहां यह जोड़ी जम गई तो भारत के लिए दिक्कत हो सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंदों में महज 33 रन चाहिए।
एक बार फिर बॉलिंग अटैक पर वापस लाईं गईं पूनम यादव ने जेस जोनासन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। जोनासन 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुगली को पढ़ने में चकमा खा गईं और इस बार तानिया भाटिया ने कोई गलती नहीं की। छह गेंदों में दो रन बनाकर जोनासन स्टंपिंग। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 82/6, एश्ले गार्डनर (11) और एनाबेल सदरलैंड (0)
8वें ओवर में हेली ने मारे तीन चौके। रेड्डी को पहली, चौथी और पांचवीं गेंद पर हेली के बल्ले से तीन बेहतरीन शॉट निकले। ओवर से आए 15 रन। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 52/1, एलिसा हेली (40) और मेग लैनिंग (5)
भारत के लिए पहला ओवर लेकर आ रही है दीप्ति शर्मा। क्रीज पर बेथ मोनी और एलिसा हेली। इस ओवर से आए सिर्फ 5 रन। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 5/0, बेथ मोनी (1) और एलिसा हेली (4)
डेथ ओवर्स में एकबार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी। 18वें और 19वें ओवर में क्रमश: 6 और 4 रन आए। क्या आखिरी ओवर में दीप्ति अपना अर्धशतक पूरा कर पाएगी? 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 115/4 दीप्ति शर्मा (45) और वेदा कृष्णामूर्ति (6)
पिछले कुछ ओवर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय महिलाओं को बांधे रखा था। आसानी से बाउंड्रीज नहीं आ रही थी। बढ़ते दबाव में जेमिमा रॉड्रिग्ज आउट। 33 गेंदों में 26 रन बनाकर वह पगबाधा आउट हुई। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 100/4 दीप्ति शर्मा (27) और वेदा कृष्णामूर्ति (0)
पिछले तीन ओवर में आए 19 रन। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 89/3 दीप्ति शर्मा (21) और जेमिमा रोड्रिग्स (21)
11वें ओवर में एक चौके के साथ आए सात रन। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 70/3 दीप्ति शर्मा (12) और जेमिमा रोड्रिग्स (13)
भारतीय टीम ने तेज शुरुआत के बाद एक के बाद एक विकेट गंवाए। यही कारण रहा कि ऑस्ट्रेलिया भी टीम के स्कोर पर लगाम लगाने में सफल रही। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 63/3 दीप्ति शर्मा (07) और जेमिमा रोड्रिग्स (11)
ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को तीन ओवर में लगातार तीन बड़े झटके दिए। सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जोनासेन ने हिली के हाथों कप्तान हरमनप्रीत को आउट करवाया। आउट होने से पहले कौर ने पांच गेंदों में दो रन बनाए।
तेज शुरुआत के बाद भारत को लगे दो बड़े झटके। टीम की सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन। स्मृति मंधना के बाद शेफाली वर्मा भी आउट होकर पवेलियन लौट गई। आउट होने से पहले वर्मा ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 46/2, हरमनप्रीत कौर (02) और जेमिमा रोड्रिग्स (02)
भारत की युवा शेफाली वर्मा 15 साल की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रच चुकी हैं।
भारत की स्टार खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधना एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटीं।
16 साल की शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेजी से रन बटोरना शुरू किया है। शेफाली ने शट्ट के चौथे ओवर में चार चौके जड़कर 16 रन बटोरे। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 40/0, स्मृति मंधना (10) और शेफाली वर्मा (29)
भारत की युवा 16 वर्षीय शेफाली ने अनुभवी मंधना के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पिछले दो ओवर में 22 रन बटोरे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 24/0, स्मृति मंधना (10) और शेफाली वर्मा (13)
दोनों ही टीमों का राष्ट्रगान हो चुका है और अब खिलाड़ी मुकाबले के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। भारत की तरफ से स्मृति मंधना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर कर रही हैं मौली स्ट्रानो
दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं तो ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व मेग लेनिंग करेंगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला विश्व कप के लिए बिगुल बज चुका है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहे विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। सातवें संस्करण में गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम को भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया चार बार खिताब जीत चुकी है जबकि भारतीय टीम को पहले खिताब का इंतजार है। भारतीय टीम तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची है।
भारतीय समयानुसार टॉस का सिक्का सुबह 01:00 बजे उछलेगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 01:30 बजे फेंकी जाएगी।