फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IND vs AUS: शार्दुल-सुंदर के नाम रहा तीसरे दिन का खेल, अब बराबरी पर खड़ा चौथा टेस्ट मैच

Sun, 17 Jan 2021 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए। भारत की पहली पारी यानी 336 रन के आधार पर मेजबान अब 54 रन की बढ़त पर है। तीसरे दिन का आकर्षण वाशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट की साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए।

लाइव अपडेट

01:15 PM, 17-Jan-2021

तीसरे दिन का लेखा-जोखा

12:59 PM, 17-Jan-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए।डेविड वार्नर 22 गेंद में 20 रन और मार्कस हैरिस 14 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की पहली पारी यानी 336 रन के आधार पर मेजबान अब 54 रन की बढ़त पर है। तीसरे दिन का आकर्षण वाशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट की साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए।

12:40 PM, 17-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू, आज सिर्फ 20 मिनट का खेल होगा

विज्ञापन
12:31 PM, 17-Jan-2021

336 रन पर ऑलआउट हुआ भारत

जोश हेजलवुड ने मोहम्मद सिराज (10 गेंद में 13 रन) को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी 336 रन पर समेटी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास अब महज 33 रन की बढ़त है। भारत के लिए नंबर सात पर वाशिंगटन सुंदर ने 62 तो नंबर आठ के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कंगारूओं की ओर से हेजलवुड ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए।

12:27 PM, 17-Jan-2021

सिराज की टी-20 स्टाइल में बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाजों से भारतीय नहीं डर रहे। अंत तक शॉर्ट गेंदों और बाउंसर्स को देख रहे। सिराज ने 112वें ओवर के पहली बॉल को विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौके के लिए मारा।

विज्ञापन
12:16 PM, 17-Jan-2021

सुंदर 62 रन बनाकर आउट

वाशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारी का अंत। 328 रन पर भारत ने अपना नौवां विकेट खोया। स्टार्क की शॉर्ट बॉल को सुंदर मारना चाहते थे, लेकिन गली पर मुस्तैद कैमरन ग्रीन का एक और बेहतरीन कैच। 144 गेंदों में 62 रन की साहसिक पारी के दौरान वाशिंगटन सुंदर ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 43 रन पीछे।

12:12 PM, 17-Jan-2021

मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया

हेजलवुड ने शॉर्ट बॉल से सिराज का स्वागत करना चाहा। बॉडी लाइन पर आई इस गेंद को सिराज ने पीछे की तरफ हटकर जगह बनाई और कट मारकर चौका जमाया।

12:08 PM, 17-Jan-2021

भारत का आठवां विकेट गिरा

नवदीप सैनी पांच रन बनाकर आउट। हेजलवुड ने दूसरी स्लिप पर स्मिथ के हाथों लपकवाया। सुंदर का अच्छा साथ निभाया। 31 गेंद में दोनों ने मिलकर 11 रन जोड़े। 320 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया अब भी 49 रन आगे।

11:57 AM, 17-Jan-2021

शार्दुल-सुंदर के बीच ऐतिहासिक साझेदारी

11:47 AM, 17-Jan-2021

सुंदर का गगनचुंबी छक्का

इस शॉट ने युवराज सिंह की याद दिला दी।
 

11:39 AM, 17-Jan-2021

123 रन की साझेदारी का अंत

सातवें विकेट के लिए शार्दुल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 217 गेंदों का सामना किया था, जिसमें ज्यादा योगदान भी शार्दुल ठाकुर के बल्ले से ही आया था। अब नवदीप सैनी नए बल्लेबाज।

11:30 AM, 17-Jan-2021

शार्दुल ठाकुर 67 रन बनाकर बोल्ड

309 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शार्दुल की अर्धशतकीय पारी का अंत। 115 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने शिकार बनाया।

11:23 AM, 17-Jan-2021

भारत का स्कोर 300 रन के पार

तेजी से रन बनाने के बावजूद दोनों बल्लेबाजों ने कोई खतरा मोल नहीं लिया। एक वक्त 186 रन पर छह विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए दोनों ने मिलकर 125 से ज्यादा रन जोड़ दिए।

11:17 AM, 17-Jan-2021

वाशिंगटन सुंदर ने जडेजा की कमी खलने नहीं दी

11:11 AM, 17-Jan-2021

डेब्यू मैच में ही सुंदर की फिफ्टी

क्या पारी है ये। मैच कितना रोमांचक हो चला है। विपरित हालातों में सुंदर ने अर्धशतक जमाया। 108 बॉल पर अपने टेस्ट करियर के पहले ही मैच में फिफ्टी। हर तरह के शॉट्स खेले। दोनों बल्लेबाजों का अर्धशतक। 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर 292/6

11:07 AM, 17-Jan-2021

छक्का उड़ाकर शार्दुल ठाकुर ने ठोकी फिफ्टी

सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने 96वें ओवर में नाथन लियोन की पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है। पांचवीं गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन कवर ड्राइव से बाउंड्री जमाई वह भी अपने डेब्यू फिफ्टी से एक रन दूर।
 

11:00 AM, 17-Jan-2021

टिम पेन ने एक और कैच टपकाया

वाशिंगटन सुंदर को जीवनदान। ग्ल्वस से टकराते हुए गेंद विकेट के पीछे गई, लेकिन टिम पेन ने टपका दिया। इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ने का सुनहरा मौका गंवाया। 

10:50 AM, 17-Jan-2021

शार्दुल ठाकुर अर्धशतक के करीब

चायकाल के बाद अबतक सिर्फ चार ही ओवर फेंके गएं हैं, जिसमें शार्दुल ठाकुर तीन चौके लगा चुके हैं। किसी उच्चकोटी के बल्लेबाज की तरह वह कंगारू गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। 89वें ओवर में मिचेल स्टार्क को दो चौके लगाने के बाद 901वें ओवर में फिर स्टार्क के खिलाफ बेहतरीन कवर ड्राइव। 92 ओवर में भारत का स्कोर: 268/6 शार्दुल ठाकुर (45) और वाशिंगटन सुंदर (41)
 

10:35 AM, 17-Jan-2021

आखिरी सेशन का खेल शुरू

भारतीय बल्लेबाज अब बेखौफ अंदाज में खेलेंगे। चारों दिशाओं में शॉट लगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से भारत का अंतर कम करने की कोशिश।

10:20 AM, 17-Jan-2021

बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

10:16 AM, 17-Jan-2021

चायकाल, दूसरे सत्र का खेल खत्म

भारत का स्कोर 253/6। 27 ओवर के इस सेशन में 3.41 की औसत से रन बनाे। 92 रन आए और दो विकेट भी चटकाए। 

10:09 AM, 17-Jan-2021

ब्रिस्बेन में सातवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की आक्रामक बल्लेबाजी। शार्दुल सीरीज का पहला टेस्ट खेल रहे और सुंदर अपने करियर का, लेकिन दोनों की बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया। इस साझेदारी ने मिलकर 124 गेंदों में 67 रन जोड़ लिए।

10:00 AM, 17-Jan-2021

भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर अबतक 114 से ज्यादा गेंदें खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 55 रन जोड़ लिए। दूसरा सेशन भारत के नाम जाते दिख रहा है।

09:50 AM, 17-Jan-2021

शार्दुल-सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मुश्किलों में घिरी टीम इंडिया को पुछल्ले बल्लेबाजों का सहारा मिला। शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर दोनों बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं। दोनों बेहतरीन तकनीक के साथ पेसर्स और स्पिनर्स का सामना कर रहे हैं।

09:41 AM, 17-Jan-2021

दूसरी नई गेंद ले ली गई है

09:34 AM, 17-Jan-2021

क्या लाबुशेन तोड़ पाएंगी साझेदारी?

दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर दोनों क्रीज पर टिक चुके हैं।
 

09:25 AM, 17-Jan-2021

नाथन लियोन का टोटका

09:13 AM, 17-Jan-2021

वाशिंगटन सुंदर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे

08:59 AM, 17-Jan-2021

भारत के 200 रन पूरे

69वें ओवर में भारत ने यह मुकाम हासिल किया। 72 ओवर में भारत का स्कोर: 205/6 शार्दुल ठाकुर (12) और वाशिंगटन सुंदर (12)

08:52 AM, 17-Jan-2021

आते ही शार्दुल ठाकुर की ताबड़तोड़ पारी

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर आए। 68वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने पैट कमिंस को छक्का मारा। शॉर्ट बॉल पर जबरदस्त पलटवार। चौथी बॉल पर भी शानदार चौका। ओवर से 12 रन आए। शार्दुल के नाम घरेलू क्रिकेट में छह अर्धशतक भी हैं, उन्होंने आईपीएल में भी बल्ले से कमाल दिखाया है। 68 ओवर में भारत का स्कोर: 199/6 शार्दुल ठाकुर (12) और वाशिंगटन सुंदर (6)

08:42 AM, 17-Jan-2021

ऋषभ पंत 23 रन बनाकर आउट

गली में ग्रीन का जबरदस्त कैच। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट करने के प्रयास में पंत लपके गए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन गलत समय पर विकेट गिरा। 29 गेंद में 23 रन बनाकर ऋषभ पंत आउट।186 पर छठा झटका। भारत अब भी 183 रन पीछे।

08:33 AM, 17-Jan-2021

भारत अब 194 रन पीछे

65 ओवर में भारत का स्कोर: 175/5 ऋषभ पंत (12) और वाशिंगटन सुंदर (6)

08:23 AM, 17-Jan-2021

अब पंत-सुंदर पर दारोमदार

08:12 AM, 17-Jan-2021

लंच के बाद दूसरी बॉल पर मयंक अग्रवाल आउट

60.2 ओवर भारत के लिए झटका लेकर आया। लंच के बाद दूसरी ही गेंद में मयंक अग्रवाल जोश हेजलवुड का शिकार बने। मयंक अग्रवाल को अच्छी शुरुआत मिली, बावजूद इसके वह उसे भुनाने में नाकामयाब रहे। मयंक के 38 रन पर आउट होने के बाद भारत का स्कोर 161/5। ऑस्ट्रेलिया अब भी 208 रन आगे।

08:00 AM, 17-Jan-2021

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में


 

07:45 AM, 17-Jan-2021

खेल का लेखा-जोखा

लंच तक भारत का स्कोर 161/4, पहले सेशन में 34 ओवर फेंके गए। 99 रन जरूर बने, लेकिन भारत ने पुजारा और रहाणे के रूप में अपने दो अहम विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया अब भी 208 रन आगे है। मयंक अग्रवाल 38 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:35 AM, 17-Jan-2021

लंच का एलान

07:27 AM, 17-Jan-2021

मयंक अग्रवाल का गगनचुंबी छक्का

नाथन लियोन को मयंक ने घेरे में लिया। 58वें ओवर में आया यह भारतीय पारी का पहला छक्का था। मिड ऑन पर क्रीज से आगे निकलकर शॉट मारने में कोई झिझक नहीं।
 

07:12 AM, 17-Jan-2021

भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा

144 रन पर भारत को चौथा झटका। कप्तान अजिंक्य रहाणे गली में वेड द्वारा लपके गए। इस जगह पर उनके पहले भी दो कैच उठ चुके थे, लेकिन फिल्डर नहीं था। इस बार कप्तान पेन की रणनीति काम आई। रहाणे ने 37 रन बनाए।

06:59 AM, 17-Jan-2021

रहाणे-मयंक के बीच अच्छी साझेदारी

दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मयंक अग्रवाल हर कमजोर गेंद पर चौका मारने के प्रयास में और सफल भी हो रहे हैं। रहाणे सिंगल-डबल्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को कम करने की जुगत में। 53 ओवर में भारत का स्कोर: 141/3 अजिंक्य रहाणे (36) और मयंक अग्रवाल (23)

06:46 AM, 17-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया ने पहला रिव्यू खोया

49वें ओवर की पहली गेंद पर जोरदार अपील। अंपायर ने ठुकराया और फिर टीवी अंपायर ने भी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेरा। दरअसल, पैट कमिंस की शानदार गेंद मयंक ने गेंद खेलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। ऑस्ट्रेलिया ने कॉट बिहाइंड विकेट की अपील की थी। गेंद का बल्ले से कोई संपर्क ही नहीं हुआ था।

49 ओवर में भारत का स्कोर: 127/3 अजिंक्य रहाणे (33) और मयंक अग्रवाल (12)
 

06:32 AM, 17-Jan-2021

आज भी बारिश के आसार

06:12 AM, 17-Jan-2021

मयंक अग्रवाल नए बल्लेबाज

रोहित शर्मा की वापसी के साथ ही टीम से अपनी जगह खोने वाले मयंक अग्रवाल को तीसरे टेस्ट में फिर मौका मिला है। चोटिल खिलाड़ियों की वजह से उनकी जगह टीम में तो बनी, लेकिन अपनी पसंदीदा जगह ओपनिंग की बजाय मध्यक्रम में जिम्मेदारी निभानी होगी। 43 ओवर में भारत का स्कोर: 118/3 अजिंक्य रहाणे (31) और मयंक अग्रवाल (5)

06:04 AM, 17-Jan-2021

पुजारा आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा

तीसरे दिन भारत को पहला झटका। चेतेश्वर पुजारा ठीक उसी तरह आउट हुए जैसे अबतक सीरीज में शिकार हुए। जोश हेजलवुड ने पुजारा के बल्ले का बाहरी किनारा तलाशा। 25 रन बनाकर पारी का अंत। 105 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया अब भी 264 रन पीछे।

05:55 AM, 17-Jan-2021

दूसरी छोर से लियोन भी आक्रमण पर

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन तीसरे दिन का पहला ओवर फेंकने को तैयार
 

05:48 AM, 17-Jan-2021

जोश हेजलवुड पहला चेंज

05:44 AM, 17-Jan-2021

पुजारा का दिलचस्प आंकड़ा

05:36 AM, 17-Jan-2021

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जबरदस्त अनुशासन

05:25 AM, 17-Jan-2021

रहाणे को भाग्य का साथ

05:16 AM, 17-Jan-2021

28 ओवर में भारत का स्कोर: 64/2

भारत की धीमी शुरुआत। दो ओवर में सिर्फ हो ही रन बने।

05:06 AM, 17-Jan-2021

मैच शुरू हो चुका है

05:00 AM, 17-Jan-2021

IND vs AUS: शार्दुल-सुंदर के नाम रहा तीसरे दिन का खेल, अब बराबरी पर खड़ा चौथा टेस्ट मैच

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चौथे और अंतिम टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। जवाब में खराब मौसम की वजह से दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने पर भारत ने 26 ओवर में दो विकेट खोकर 62 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 302 रन पीछे है। अजिंक्य रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
 

और पढ़ें...
MORE
AU ऐप में पढ़ें