फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test LIVE Score: वर्षाबाधित पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2

Thu, 07 Jan 2021 01:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को सिडनी में बारिश के बाद खेले दोबारा शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मैच में वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (पांच) को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक ठोका। स्टीव स्मिथ का उन्हें बखूबी साथ मिल रहा है।
विज्ञापन
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:38 PM, 07-Jan-2021

बेहद मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

01:31 PM, 07-Jan-2021

ऋषभ पंत की दो गलतियां पड़ी भारी

भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अपनी लाइन व लेंथ बनाए रखी और उसे इसका फायदा भी मिल जाता है। पहले बदलाव के रूप में 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए रविचंद्रन अश्विन जल्द ही टीम को दूसरी सफलता दिला देते, उनकी गुडलेंथ गेंद पुकोवस्की के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके कुछ देर बार सिराज की शार्ट पिच गेंद को पुल करने के प्रयास में पुकोवस्की ने हवा में उछाल दिया, लेकिन पंत इस बार भी कैच करने में नाकाम रहे। पुकोवस्की ने इसका लाभ उठाया और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की पहली दों गेंदों पर चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

01:23 PM, 07-Jan-2021

वापसी के बाद डेविड वार्नर फेल

बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने डेविड वार्नर (पांच) को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वार्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया लेकिन सिराज की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा।

विज्ञापन
01:19 PM, 07-Jan-2021

तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन 67 रन बनाकर नाबाद खड़े हैं। स्टीव स्मिथ के साथ 31 रन पर नॉटआउट हैं, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। पुकोवस्की और लाबुशेन ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल दिख रहे विकेट पर सहजता से बल्लेबाजी की। स्मिथ भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं।

01:16 PM, 07-Jan-2021

पुकोवस्की और लाबुशेन के अर्धशतक

ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड की जगह पुकोवस्की को शामिल किया गया। डेब्यू कर रहे इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर अपने पदार्पण मैच में अर्धशतक जमाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पहले दिन स्टंप्स तक दो विकेट पर 166 रन बनाए। युवा बल्लेबाज पुकोवस्की ने 26 और 32 रन के निजी योग पर पंत से मिले जीवनदान का फायदा उठाकर नाबाद 62 रन बनाए।

विज्ञापन
01:14 PM, 07-Jan-2021

पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2

तीसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को बारिश के कारण लगभग चार घंटे तक खेल रुका रहा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के मैदानकर्मियों ने बारिश थमने के बाद मैदान को खेलने के लायक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, उन्होंने सुपर सोपर का भी उपयोग किया जिससे की स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे खेल शुरू हो पाया। दिन में कुल 57 ओवर ही फेंके गए। भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 तो ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक छह बजकर 30 मिनट पर मैच खत्म हुआ।

01:09 PM, 07-Jan-2021

दिन का आखिरी ओवर नवदीप सैनी फेंक रहे

कप्तान रहाणे ने डेब्यूटेंट नवदीप सैनी को गेंद थमाई है। ठंडे शरीर के साथ नए स्पैल में आए सैनी को आखिरी ओवर देने का कोई तुक नहीं बनता था। खैर यह कप्तान का विशेषाधिकार है।

12:58 PM, 07-Jan-2021

50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/2

वर्षाबाधित तीसरे टेस्ट के पहले दिन के अंतिम ओवर्स का खेल चल रहा है। यह ओवर रवींद्र जडेजा फेंक रहे हैं। कप्तान रहाणे को विकेट दिलाकर जड्डू क्या कोई करिश्मा कर पाएंगे?

12:53 PM, 07-Jan-2021

जडेजा को पहली बार गेंद मिली

अंतिम 10 मिनट का खेल शेष
 

12:44 PM, 07-Jan-2021

लाबुशेन अबतक गजब का खेले हैं

12:36 PM, 07-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार

44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 152/2 मार्नस लाबुशेन (58) और स्टीव स्मिथ (26)

12:26 PM, 07-Jan-2021

लाबुशेन ने भी लगाया अर्धशतक

12:15 PM, 07-Jan-2021

स्टीव स्मिथ बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे

11:59 AM, 07-Jan-2021

डेब्यूटेंट ने कब-कब किया दूसरे डेब्यूटेंट पर वार

11:53 AM, 07-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108/2

स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज। 35 ओवर का खेल खत्म हो चुका है।

11:50 AM, 07-Jan-2021

अर्धशतक लगाकर आउट हुए पुकोवस्की

11:42 AM, 07-Jan-2021

डेब्यू में भारत के खिलाफ सफल नहीं होते ऑस्ट्रेलियाई

विल पुकोवस्की एक अपवाद बनकर सामने आए हैं। सिडनी में टेस्ट डेब्यू करने वाले वह एकमात्र सफल ऑस्ट्रेलियाई। इससे पहले लेस जॉस्लिन ने भी इसी मैदान पर भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। 1968 में हुए उस मैच में उन्होंने 7 और 2 रन बनाए थे। शेन वॉर्न भी 150 रन खर्च कर सिर्फ एक विकेट ले पाए थे।

11:36 AM, 07-Jan-2021

चाय के बाद खेल दोबारा शुरू

11:15 AM, 07-Jan-2021

चायकाल तक का खेल खत्म

11:08 AM, 07-Jan-2021

डेब्यू मैच में पुकोवस्की ने ठोकी फिफ्टी

चौके की बरसात के साथ पुकोवस्की ने अपने पहले ही टेस्ट में अर्धशतक लगाया।
 

10:58 AM, 07-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी

30 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 56 रन है। विल पुकोवस्की 95 गेंदों में 45 और मार्नस लाबुशेन 77 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:48 AM, 07-Jan-2021

ऋषभ पंत ने एक और कैच छोड़ा

इस बार भी बल्लेबाज विल पुकोवस्की ही थे, लेकिन गेंदबाज अश्विन की जगह सिराज।
 

10:39 AM, 07-Jan-2021

दोनों खिलाड़ियों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अपना पहला मैच खेल रहे विल पुकोवस्की और धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं। चौथे ही ओवर में पहला विकेट खोने के बाद अब 24 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55/1 है। पुकोवस्की (32) और मार्नस लाबुशेन (18) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:31 AM, 07-Jan-2021

ऋषभ पंत ने कैच टपकाया

पुकोवस्की को 26 रन पर जीवनदान
 

10:21 AM, 07-Jan-2021

आखिरी बाउंड्री 31 गेंद पहले आई थी

इस वक्त बल्लेबाज चौके-छक्के नहीं बल्कि सिंगल-डबल के खेल पर ज्यादा यकीन कर रहे हैं।
 

10:16 AM, 07-Jan-2021

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच

पिछले दो टेस्ट मैच के मुकाबले सिडनी की पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद है। टॉस जीतकर यहां पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया जा सकता है। गेंदबाजों के लिए वह मदद नहीं दिख रही जैसी एडिले़ड और मेलबर्न में थी।

10:06 AM, 07-Jan-2021

क्रीज पर सेट हो गए दोनों बल्लेबाज

09:55 AM, 07-Jan-2021

अश्विन पहली बार अटैक पर

09:49 AM, 07-Jan-2021

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34/1 

विल पुकोवस्की (20) और मार्नस लाबुशेन (9)

09:34 AM, 07-Jan-2021

मैदान पर लौटते ही रंग में लाबुशेन

09:29 AM, 07-Jan-2021

दोबारा शुरू हुआ मैच

मोहम्मद सिराज मैच का आठवां ओवर पूरा कर रहे हैं। पुकोवस्की और लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7.1 से 21/1 आगे बढ़ाने मैदान पर उतर चुके हैं।

09:19 AM, 07-Jan-2021

9:30 बजे शुरू होगा मैच

अगर सबकुछ ठीक रहा तो ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक दोपहर 3 तो भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे मैच दोबारा शुरू होगा।
 

09:09 AM, 07-Jan-2021

मैदान सूखने के बाद ही शुरू होगा मैच

बारिश पूरी तरह थम चुकी है। सूरज निकलने के बाद अंपायर्स ने अभी-अभी मैदान का मुआयना किया। पिच के आसपास का क्षेत्र जहां गेंदबाज लैंडिंग करते हैं वह क्षेत्र पूरी तरह सूखा नहीं है। मैदानकर्मी जुटे हैं। मैच दोबारा कब शुरू होगा इसके बार में अभी कोई अपडेट नहीं।
 

08:48 AM, 07-Jan-2021

भारतीय समयानुसार 9 बजे अंपायर्स करेंगे पिच का मुआयना

सिडनी में बारिश थमने के बाद फिलहाल के लिए सूरज बाहर निकला हुआ है।
 

08:29 AM, 07-Jan-2021

पुकोवस्की और लाबुशेन नाबाद लौटे

उस समय इस मैच में पदार्पण कर रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशेन दो रन पर खेल रहे थे। अचानक बारिश आने के कारण खिलाड़ियों को भागकर मैदान छोड़ना पड़ा। बारिश बहुत तेज थी और मैदानकर्मियों को पिच के अलावा अन्य स्थानों को भी ढकना पड़ा। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वार्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया, लेकिन सिराज की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा। दूसरी तरफ कुछ शार्ट पिच गेंदों को छोड़ दिया जाए तो पुकोवस्की ने अब तक ठोस बल्लेबाजी की है।
 

08:20 AM, 07-Jan-2021

अबतक मैच में क्या हुआ?

युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बारिश के व्यवधान से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को आउट करके भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 21 रन बनाए। सिराज ने इस मैच में वापसी कर रहे वार्नर (पांच) को पारी के चौथे ओवर में पहली स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया, इसके कुछ देर बाद ही बारिश आ गई और फिर बाद में लंच लेने का फैसला कर दिया गया।
 

08:10 AM, 07-Jan-2021

अभी और इंतजार करना होगा

07:48 AM, 07-Jan-2021

सिडनी में कवर्स हटाए जा रहे

07:32 AM, 07-Jan-2021

बारिश ने मजा किरकिरा किया

06:50 AM, 07-Jan-2021

लगातार बारिश के बीच लंच का एलान

मौसम ने धोया पहले सत्र का खेल। 7.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/1
 

06:29 AM, 07-Jan-2021

मैदान पर आने के बाद फिर वापस लौटे खिलाड़ी

06:02 AM, 07-Jan-2021

बारिश थमने का नाम नहीं ले रही

05:48 AM, 07-Jan-2021

चार साल बाद घर में फेल वार्नर

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वार्नर चार साल बाद दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच पाए हैं। आज से पहले 2016 में दक्षिण अफ्रीका ने होबार्ट टेस्ट में उन्हें जल्दी आउट किया था। अब 24 पारी के बाद यह मौका आया है।

05:37 AM, 07-Jan-2021

बारिश की वजह से खेल रुका

डेब्यूटेंट विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशेन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। खराब मौसम की उम्मीद पहले भी जताई गई थी। आशा है कि बारिश जल्द से जल्द खत्म हो। यह ब्रेक ऑस्ट्रेलिया के लिए लाभदायक साबित हो सकता है जबकि भारतीय गेंदबाजों को फिर से अपना शरीर गर्म करना होगा।
 

05:33 AM, 07-Jan-2021

सलामी जोड़ी से जूझ रहा ऑस्ट्रेलिया

किसी समय अपनी मजबूत सलामी जोड़ियों के दमपर विरोधियों के बीच खौफ का दूसरा नाम रही ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा सीरीज में बुरी तरह संघर्ष कर रही है। 16,10, 4, 6 यह पिछली पारियों में कंगारूओं का पहले विकेट के लिए स्कोर रहा है। हालांकि भारत के साथ भी यही दिक्कत रही है। 0, 7, 0, 16 यह टीम इंडिया का ओपनिंग स्टैंड।

05:30 AM, 07-Jan-2021

मार्नस लाबुशेन नए बल्लेबाज

नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने होनहार बल्लेबाज लाबुशेन को भेजा है। 58.81 की औसत से रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को आज फिर अपनी टीम को बुरी शुरुआत से उबारना होगा।

05:25 AM, 07-Jan-2021

सिराज ने ऐसे किया वार्नर का शिकार

05:20 AM, 07-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

भारत के लिए ठीक वैसी ही शुरुआत, जिसकी उसे दरकार थी। डेविड वार्नर का बड़ विकेट गिरा। यह खब्बू बल्लेबाज न तो पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहा था और न ही फॉर्म में, उनके पैर नहीं चल रहे थे। मोहम्मद सिराज ने लालच देकर फंसाया और बल्ले का मोटा किनारा पहली स्लिप पर खड़े पुजारा के पास। वार्नर ने आठ गेंदों में पांच रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 3.3 ओवर में 6 रन पर अपना पहला विकेट खोया। 

05:18 AM, 07-Jan-2021

तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/0

डेविड वार्नर (5) और पुकोवस्की (1) अबतक अच्छे रंग में नजर आ रहे हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला है।

05:15 AM, 07-Jan-2021

राष्ट्रगान के दौरान भावुक सिराज

05:09 AM, 07-Jan-2021

डेब्यूटेंट विल पुकोवस्की का पहला इंटरनेशनल रन

05:03 AM, 07-Jan-2021

डेविड वार्नर के बल्ले से निकला पहला रन

ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे वार्नर पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट सीरीज का अपना पहला मैच खेलने उतरे हैं
 

04:59 AM, 07-Jan-2021

मैच शुरू हो गया

04:49 AM, 07-Jan-2021

फिर नई सलामी जोड़ी के साथ ऑस्ट्रेलिया

04:42 AM, 07-Jan-2021

नवदीप सैनी का टेस्ट डेब्यू

04:38 AM, 07-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

04:30 AM, 07-Jan-2021

IND vs AUS 3rd Test: वर्षाबाधित पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। नए साल यानी 2021 में सिडनी से भारत-ऑस्ट्रेलिया अपना पहला टेस्ट खेलने को तैयार है। यह इस सीरीज का तीसरा मुकाबला है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी़ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें